1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK Hong Kong Sixes: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दी मात, DLS नियम से 2 रनों से जीता मुकाबला

IND vs PAK Hong Kong Sixes: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दी मात, DLS नियम से 2 रनों से जीता मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Updated : Nov 07, 2025 02:12 pm IST

IND vs PAK Hong Kong Sixes: हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच पूल सी का दूसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम डकवर्थ लुईस नियमानुसार 2 रनों से जीतने में कामयाब रही।

भारत बनाम पाकिस्तान,...- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस मैच Image Source : AP

IND vs PAK Hong Kong Sixes: हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस के साल 2025 के सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें पूल सी में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया डकवर्थ लुईस नियमानुसार 2 रनों से जीतने में कामयाब रही। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान अब्बास अफरीदी ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से रॉबिन उथप्पा के बल्ले से सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद शहजाद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने तीन ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे, जिसके बाद बारिश शुरू होने की वजह से खेल को रोक दिया गया। टीम इंडिया को अब पूल सी में अपना अगला मैच कुवैत की टीम के खिलाफ 8 नवंबर को खेलना है।

 

Latest Cricket News

IND vs PAK Hong Kong Sixes Live

Auto Refresh
Refresh
  • 2:08 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    DLS नियम से भारत ने जीता मुकाबला

    भारतीय टीम ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में पूल सी में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियमानुसार 2 रनों से अपने नाम किया है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स में 86 रनों का स्कोर बना लिया है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने तीन ओवर्स में 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे, जिसके बाद बारिश के चलते खेल को रोक दिया गया था।

  • 1:53 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश के चलते खेल को रोका गया

    भारत और पाकिस्तान के बीच हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 के मुकाबले में बारिश के चलते खेल को रोक दिया गया है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स में 86 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं पाकिस्तानी टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए थे।

  • 1:51 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीन ओवर्स में पाकिस्तान ने बनाए 41 रन

    पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के मुकाबले में 87 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए है। पाकिस्तान की टीम को अब इस मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 18 गेंदों में 46 रन और बनाने हैं।

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान ने 2 ओवर्स में बनाए 25 रन

    भारत के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस के मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 87 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। ख्वाजा नफाय 17 और अब्दुल समद एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 1:45 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान को लगा पहला झटका

    पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में पूल सी के मुकाबले में 87 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 24 के स्कोर पर अपना पहला विकेट माज सदाकत के रूप में गंवा दिया है। माज को 7 के निजी स्कोर पर स्टुअर्ट बिन्नी ने अपना शिकार बनाया है।

  • 1:42 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान ने पहले ओवर में बनाए 18 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने 87 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग में उतरे ख्वाजा नफाय 17 और माज सदाकत 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 1:35 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 6 ओवर्स में बनाए 86 रन

    भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए हैं। टीम इंडिया की तरफ से रॉबिन उथप्पा ने 28 और भरत चिपली ने 24 रनों की पारी खेली तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद शहजाद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।

  • 1:32 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    5 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 74 रन

    भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। दिनेश कार्तिक 10 और अभिमन्यू मिथुन एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 1:28 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    4 ओवर्स में टीम इंडिया का स्कोर 59 रन

    भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस 2025 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। दिनेश कार्तिक 10 और भरत चिपली भी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 50 रन

    पाकिस्तान के खिलाफ हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस के मुकाबले में भारतीय टीम ने तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 50 रनों का स्कोर बना लिया है। टीम इंडिया के कप्तान दिनेश कार्तिक 4 रन और भरत चिपली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अभी तक रॉबिन उथप्पा 28 रन और स्टुअर्ट बिन्नी 4 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

  • 1:23 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    रॉबिन उथप्पा 28 रन बनाकर हुए आउट

    भारतीय टीम को हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस में पाकिस्तान के खिलाफ पूल-सी के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 के स्कोर पर पहला झटका रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा है जो 11 गेंदों में 28 रनों की पारी खेलने के बाद मुहम्मद शहजाद की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम का स्कोर 34 रन

    पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस 2025 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा 9 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं भरत चिपली को लेकर बात की जाए तो वह 4 गेंदों में 8 बनाकर खेल रहे हैं।

  • 1:15 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 13 रन

    भारतीय टीम ने हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग में उतरे रॉबिन उथप्पा 11 और भरत चिपली एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 1:13 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान टीम के 6 प्लेयर्स

    भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग सुपर सिक्सेस में अपने 6 प्लेयर्स ख्वाजा नफाय (विकेटकीपर), अब्दुल समद, माज सदाकत, शाहिद अजीज, अब्बास अफरीदी (कप्तान) और मुहम्मद शहजाद को खिलाने का फैसला लिया है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम पहले गेंदबाजी कर रही है।

  • 1:11 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    उथप्पा और चिपली ओपनिंग में उतरे

    हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2025 में पूल सी में भारत और पाकिस्तान के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग में रॉबिन उथप्पा और भरत चिपली की जोड़ी उतरी है।

  • 12:49 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम के 6 प्लेयर्स

    पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), रॉबिन उथप्पा, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन, भरत चिपली और शाहबाज नदीम खेल रहे हैं।

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तान टीम ने जीता टॉस

    हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पूल-सी के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

  • 12:47 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पाकिस्तानी टीम का स्क्वाड

    अब्दुल समद, ख्वाजा नफाय (विकेटकीपर), साद मसूद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), माज सदाकत, मुहम्मद शहजाद, शाहिद अजीज।

  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम का स्क्वाड

    भरत चिपली, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), प्रियांक पांचाल, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज नदीम।

  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने

    हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच पूल सी का दूसरा मुकाबला मिशन रोड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक संभाल रहे हैं तो वहीं पाकिस्तानी टीम की कप्तानी अब्बास अफरीदी कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल