India vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका की टीम ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो इससे पहले भारत में कभी कोई टीम नहीं कर पाई। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम ने अब से करीब 31 साल पुराना ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच तो साउथ अफ्रीका की टीम जीत ही चुकी है और अब दूसरा मैच भी उसकी जेब में है। अब देखना ये होगा कि क्या टीम इंडिया आखिरी पारी में रिकॉर्ड रन बनाकर इस मैच को जीत पाएगी या फिर साउथ अफ्रीका की टीम सूपड़ा साफ कर देगी।
भारत में किसी भी टीम ने पहली बार बनाई इतनी बड़ी लीड
टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत के सामने एक बहुत बड़ा टारगेट रख दिया है। ना जाने साउथ अफ्रीकी टीम को इस रिकॉर्ड के बारे में पता था कि नहीं, लेकिन टीम ने इतिहास रचने का काम किया है। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर भारत के खिलाफ 548 रनों की लीड हासिल कर ली है। इससे पहले भारत में खेलते हुए किसी भी टीम ने दूसरी पारी में इतनी बड़ी लीड ली है। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2004 में नागपुर में खेले गए मुकाबले में 542 रनों की लीड भारत के खिलाफ ली थी। लेकिन अब साउथ अफ्रीका ने इस पर अपना नाम लिखवा लिया है।
दूसरी पारी में भी साउथ अफ्रीका ने की कमाल की बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 489 रन बनाए थे। इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम केवल 201 रन पर ही आउट हो गई। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 260 रन बना दिए। इसके बाद पारी घोषित कर दी। अब भारत को अगर ये मैच जीतना है तो उसे 549 रन बनाने होंगे। जो करीब करीब असंभव सा लक्ष्य है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया इस मैच को जीतने के लिए जाएगी या फिर वो अभी से ड्रॉ के लिए खेलना शुरू कर देगी।
ट्रिस्टन स्टब्स अपने शतक से चूके
दरअसल साउथ अफ्रीका की टीम ने इतनी देर तक इसलिए इंतजार किया, क्योंकि ट्रिस्टन स्टब्स शतक की ओर जा रहे थे। लेकिन बीच वे आउट हो गए। इसके बाद बिना इंतजार के साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने पारी घोषित कर दी। ट्रिस्टन स्टब्स ने 180 बॉल का सामना करन 94 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और नौ चौके आए। इससे पहले टोनी डी जोरजी 49 रन बनाकर आउट हो गए। वे भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया पर लग सकता है एक और दाग, 30 साल पुराना सिलसिला टूटने की कगार पर
5 शतक, 1504 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार है विराट का रिकॉर्ड, आंकड़े देख रह जाएंगे हैरान