1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: सुबह जल्दी शुरू होगा दूसरा टेस्ट, टाइम कर लीजिए नोट, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

IND vs SA: सुबह जल्दी शुरू होगा दूसरा टेस्ट, टाइम कर लीजिए नोट, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

 Published : Nov 18, 2025 02:59 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 03:05 pm IST

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 नवंबर से गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। ये मैच सुबह जल्दी शुरू होगा, इसका ध्यान रखिएगा, नहीं तो आपका मुकाबला छूट भी सकता है।

shubman gill and yashasvi jaiswal- India TV Hindi
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल Image Source : GETTY

India vs South Africa 2nd Test Match Time: गुवाहाटी में इस वक्त खुशी का माहौल है। वहां पहली बार कोई टेस्ट मैच होने जा रहा है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी सीरीज का दूसरा मुकाबला वहीं पर खेला जाना है। दोनों टीमों ने वहां पहुंचकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मैच 22 नवंबर से खेला जाना है। लेकिन इस बात का ध्यान रखिएगा कि दूसरा मैच सुबह जल्दी शुरू होगा। इसलिए अगर आप देरी से मैच की उम्मीद कर रहे हैं तो तय मानिए कि आपका मैच छूट जाएगा। अभी से मैच का सही समय नोट कर लीजिए, ताकि आपको कोई दिक्कत ना हो। 

गुवाहाटी​ में पहली बार खेला जा रहा है टेस्ट मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 22 नवंबर को गुवाहाटी में आमने सामने होने जा रहे हैं। यहां वैसे तो कई सारे इंटरनेशनल मैच हुए हैं, लेकिन टेस्ट की मेजबानी यहां पहली बार होने जा रही है। गुवाहाटी में सूर्यास्त जल्दी होता है, इसलिए यहां सुबह मैच जल्दी शुरू होगा। इससे पहले जब कोलकाता में टेस्ट हुआ था, तब सुबह नौ बजे टॉस हुआ था और उससे आधे घंटे पहले यानी नौ बजे टॉस हुआ था। लेकिन गुवाहटी में ऐसा नहीं होगा। 

सुबह ठीक नौ बजे फेंक दी जाएगी गुवाहाटी में पहली बॉल

गुवाहाटी में सुबह साढ़े आठ बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर आएंगे और यही समय टॉस का होगा। इसके आधे घंटे बाद यानी नौ बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। खास बात ये भी है कि आपने टेस्ट में हमेशा देखा होगा कि पहले लंच ब्रेक होता है और शाम को टी ब्रेक होता है। लेकिन गुवाहाटी में इससे उलट होगा। पहले टी ब्रेक लिया जाएगा और उसके बाद लंच ब्रेक होगा। खास बात ये है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। यानी गुवाहाटी में परम्परा बदल रही है और इसकी गवाह ये शहर बनने जा रहा है। 

शाम को जल्दी खत्म हो जाएगा दिन का खेल

सुबह नौ बजे से मैच शुरू हो जाएगा और शाम को चार से साढ़े चार बजे तक खत्म भी हो जाएगा। मैच शनिवार को शुरू होगा। पहला टेस्ट तो पूरे तीन दिन भी नहीं चला। अब देखना होगा कि गुवाहाटी में कैसी पिच तैयार की जाती है। उम्मीद की जानी चाहिए कि मैच रोचक हो और पूरे पांच दिन तक चलेगा, जो भी टीम अच्छा प्रदर्शन करे, वो जीत दर्ज करे। इन सभी के बीच आप मैच के टाइम का खास ख्याल रखिएगा, नहीं तो आपका मैच छूट भी सकता है। 

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया को जीत के लिए करने होंगे सख्त फैसले, नहीं तो एक और सीरीज हार नहीं है ज्यादा दूर

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कब है, कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल