दक्षिण अफ्रीका के 200 रन हुए पूरे। जीत के लिए महज 12 रनों की दरकार।
लंच के बाद का खेल हुआ शुरू। 57 ओवरों के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 179/3
लंच तक साउथ अफ्रीका ने बनाए 3 विकेट पर 171 रन, जीत से 41 रन दूर मेजबान। रासी वान दर दुसें 22 और तेम्बा बावूमा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
शार्दुल की गेंद वान दर दुसें के पैड पर लगी और अंपायर ने अपील को नकारा। हालांकि कोहली ने रिव्यू ले लिया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गेंद पिच के बाहर टप्पा खाने के बाद विकेट पर लग रही हैंं। अंपायर ने नॉटआउट दिया था और कोहली का रिव्यू बरकरार।
54वें ओवर के जरिए बुमराह की जगह अश्विन को गेंदबाजी में लगाया गया है। भारत को मैच में बने रहने के लिए जल्द से जल्द कुछ विकेट चटकाने होंगे।
52वें ओवर में बावूमा ने बुमराह की तीसरी गेंद को ऑफ साउड में चौके के लिए भेजा। जीत के लिए अब अफ्रीका को 50 रन की दरकार।
शार्दुल ठाकुर का एक और शानदार मेडन ओवर। साउथ अफ्रीका 51 ओवर बाद 3 विकेट पर 157 रन। वान दर 18 और बावूमा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। जीत से 55 र दूर मेजबान।
शार्दुल ठाकुर ने आखिरकार भारत को दिन की पहली सफलता दिला दी है। शार्दुल ने पीटरसन को 82 रन के निजी स्कोर पर दिखाया पवेलियन का रास्ता।
पीटरसन और रासी वान दर दुसें मिलकर साउथ अफ्रीकी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। इस बीच 40वें ओवर की चौथी गेंद पर पुजारा ने पीटरसन का आसान सा कैच स्लिप में टपका दिया है।
37वें ओवर की पहली गेंद और रासी ने कवर ड्राईव खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद का बल्ले से कोई संपर्क नहीं। हालांकि बल्ला जमीन पर लगा जिससे स्लिप में खड़े फील्डिर ने कैच आउट की अपील की। अंपायर ने नकारा और फिर कोहली ने रिव्यू ले लिया। लेकिन फैसला बरकरार रहा। इसके बाद कोहली अंपायर से बात करने नजर आए।
बुमराह का एक और किफायती ओवर और 34वें ओवर में दिया सिर्फ 1 रन। साउथ अफ्रीका 2 विकेट पर 114 रन।
पीटरसन ने 31वें ओवर में 2 रन चुराने के साथ ही अपना तीसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया है।
जीत हासिल करने के मकसद से दोनों टीमें मैदान में उतर चुकी हैं। कीगन पीटरसन 48 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ देने आए हैं रासी वान दर दुसें।
संपादक की पसंद