1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs Sri Lanka 1st T20I LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

India vs Sri Lanka 1st T20I LIVE Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 23, 2022 03:56 pm IST,  Updated : Feb 25, 2022 06:37 pm IST

India vs Sri Lanka 1st T20I LIVE Streaming: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें T20I सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी।

भारतीय क्रिकेट टीम...- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम (फाइल फोटो) Image Source : BCCI

India vs Sri Lanka 1st T20I Live Streaming: When and where to watch IND vs SL T20I match on TV and online

India vs Sri Lanka 1st T20I LIVE Streaming: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें T20I सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। ऑस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिये टीम में जगह बनाने के दावेदारों की संख्या बढ़ने के कारण टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ T2OI सीरीज में विभिन्न विकल्पों को आजमाने से परहेज नहीं करेगा। विराट कोहली, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में आगामी तीन मैचों में निश्चित तौर पर इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके मिलने की उम्मीद है।

आइए जानते हैं पहले टी20 मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार (24 फरवरी) को खेला जाएगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे से शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से शुरू हो जाएगा। मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच को टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टी20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी, मोबाइल पर मैच कैसे देखें?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप के जरिए मोबाइल पर देख सकते हैं। 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल