1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup: सेमीफाइनल की 4 टीमें पक्की, पाकिस्तान नहीं, इस टीम से होगा भारत का मुकाबला

Asia Cup: सेमीफाइनल की 4 टीमें पक्की, पाकिस्तान नहीं, इस टीम से होगा भारत का मुकाबला

 Published : Dec 17, 2025 06:11 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 06:11 pm IST

भारत और पाकिस्तान के अलावा अब श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया इस खिताब को जीतने से अब दो ही कदम दूर है।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

U19 Asia Cup 2025: अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। भारत की युवा टीम ने अपने लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी। अब बाकी टीमों के भी नाम तय हो गए हैं। इस बीच खास बात ये है कि भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला पाकिस्तान से नहीं होगा। आपको ये बताएंगे कि सेमीफाइनल की चार टीमें कौन सी हैं, साथ ही भारतीय टीम पाकिस्तान से क्यों नहीं खेलेगी, ये भी जानकारी देंगे। 

भारत ने यूएई और पाकिस्तान के बाद मलेशिया को भी हराया

भारत की युवा टीम ने अंडर 19 एशिया कप में अपने तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। पहले भारत ने यूएई को मात दी और उसके बाद पाकिस्तान को चारोंखाने चित्त कर दिया। आखिर में मलेशिया को भी हराकर टीम इंडिया अजेय है। पाकिस्तान की टीम भले ही भारत से हार गई हो, लेकिन उसे बाकी दो मैचों में जीत मिली है। इसलिए चार अंक लेकर टीम अपने ग्रुप में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। 

भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

बात अगर ग्रुप ए की करें तो वहां से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में अपनी जगह तय करने में कामयाबी हासिल की है। बुधवार को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला हुआ, इसमें बांग्लादेश की टीम ने बाजी मार ली। इसके साथ ही इस ग्रुप में बांग्लादेश पहले नंबर पर और श्रीलंका की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। जहां भारत के ग्रुप से यूएई और मलेशिया बाहर हुए हैं, वहीं दूसरे ग्रुप से अफगानिस्तान और नेपाल को बाहर होना पड़ा है। 

भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा, पाकिस्तान और बांग्लादेश होंगे आमने सामने

अब अगर सेमीफाइनल की लाइनअप की बात की जाए तो भारत का मुकाबला दूसरे ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम से होना था, जो अब श्रीलंका की टीम है। वहीं पाकिस्तान का मुकाबला बी1 यानी बांग्लादेश से होना है। जब इस तरह के टूर्नामेंट होते हैं तो एक ही ग्रुप की दो टीमों के बीच सेमीफाइनल नहीं होते। एक ग्रुप की टीम दूसरे ग्रुप की टीम से भिड़ती है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, इसलिए सेमीफाइनल इनके बीच नहीं हो सकता। 

अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में हो सकती है भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

इस बीच अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर ना हो, लेकिन फाइनल में इन दोनों के बीच मैच हो सकता है। इसके लिए जरूर होगा कि भारत की टीम श्रीलंका को हराए और पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश को हराने में कामयाब हो जाए। इससे दोनों टीमें फिर से आमने सामने हो सकती हैं। सेमीफाइनल मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा, वहीं फाइनल मैच 21 दिसंबर को होना है। टीम इंडिया जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, उससे लगता है कि विजेता बनने के लिए उसे अब दो और मैचों में जीत की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: तिलक वर्मा की छलांग, सूर्यकुमार यादव टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर, आईसीसी रैंकिंग में उठापटक

आईपीएल में टीम बदलने के बाद एक भी मैच नहीं खेल पाया है ये खिलाड़ी, आखिर माजरा क्या है?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल