1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025: कितने बजे शुरू होगा IND vs UAE मुकाबला, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

Asia Cup 2025: कितने बजे शुरू होगा IND vs UAE मुकाबला, कब और कहां देख पाएंगे Live Streaming

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 09, 2025 08:14 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 12:14 pm IST

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम और UAE के बीच ग्रुप-ए का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें T20I में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।

India vs UAE - India TV Hindi
भारत बनाम UAE Image Source : AP

IND vs UAE Live Streaming: एशिया कप 2025 का वैसे तो 9 सितंबर से आगाज होने जा रहा है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम एक दिन बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। ये ग्रुप-ए का पहला मैच भी होगा। भारतीय टीम पहले ही अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट में मजबूत दावेदार मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर यूएई अपने खिलाड़ियों के दम पर चौंकाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दोनों ही टीमों की नजरें टूर्नामेंट में जीत से आगाज करने की होंगी। फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह मैच कब शुरू होगा और कहां देखा जा सकेगा।

मुकाबला कब और कितने बजे?

भारत और UAE के बीच यह मुकाबला बुधवार, 10 सितंबर को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी शाम 7:30 बजे होगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

IND vs UAE मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। फैंस हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री का मजा ले पाएंगे। वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, अजय जडेजा, विवेक राजदान, अभिषेक नायर, सबा करीम, गौरव कपूर, आतिश ठुकराल और समीर कोचर हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। एशिया कप की कमेंट्री तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध होगी।

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

क्रिकेट फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। 

रिजर्व प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल।

एशिया कप 2025 के लिए UAE की टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, इथान डि सूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्धीकी, मतिउल्लाह खान, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

यह भी पढ़ें:

21 साल से खत्म नहीं हो रहा है इंतजार, खेले 11 मैच और हर बार मिली हार

Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने जमकर की प्रैक्टिस, प्लेइंग-11 को लेकर मिले बड़े संकेत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल