Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM: पहले मुकाबले में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, शुभमन गिल किसे देंगे मौका

IND vs ZIM: पहले मुकाबले में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, शुभमन गिल किसे देंगे मौका

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Jul 04, 2024 05:30 am IST, Updated : Jul 04, 2024 05:30 am IST

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को खेला जाना है। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे, ये बड़ा सवाल है।

shubman gill - India TV Hindi
Image Source : GETTY IND vs ZIM पहले मुकाबले में क्या होगी प्लेइंग इलेवन

India vs Zimbabwe T20i Series: भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए मैदान में उतरने वाली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने पहले ही इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था, हालांकि बाद में इसमें हल्का सा बदलाव किया गया है। इस बीच अब सवाल ये है कि शुभमन​ गिल पहले ही मुकाबले में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे। चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं। 

शुभमन गिल के साथ कौन होगा ओपनिंग जोड़ीदार 

शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी, इसलिए वे लंबे समय बाद मैदान में नजर आएंगे। वे पारी का आगाज करेंगे, लेकिन उनका जोड़ीदार कौन होगा। वैसे तो गिल के पास दो विकल्प हैं। ​अभिषेक शर्मा को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खूब रन बनाए थे। ऐसे में वे बेहतर साबित हो सकते हैं। हालांकि रुतुराज गायकवाड भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या टीम दो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ उतरेगी या​ फिर लेफ्ट राइट का कॉबिनेशन उतरेगा। शुभमन गिल जहां दाएं हाथ के बल्लेबाज है, वहीं अभिषेक शर्मा बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। 

रियान पराग का खेलना करीब करीब तय, साई सुदर्शन को भी मिला है मौका 

साई सुदर्शन को बदलाव के बाद भारतीय टीम में जगह मिली है। वे आईपीएल में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे और कुछ बढ़िया पारियां उनके बल्ले से आई हैं। उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। नंबर चार पर रियान पराग की जगह करीब करीब तय सी नजर आ रही है। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में वे इसी नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे और खूब रन उनके बल्ले से आए हैं। विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर ध्रुव जुरेल और जितेश शर्मा के रूप में दो आप्शन हैं। दोनों का फार्म कुछ खास नहीं है, लेकिन फिर ​भी ऐसा लगता है कि जितेश शर्मा बाजी मार ले जाएंगे। रिंकू सिंह फिनिशिर की भूमिका में न केवल आईपीएल, ​बल्कि टीम इंडिया के लिए भी खुद को साबित कर चुके हैं। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन में होना करीब करीब तय सा नजर आ रहा है। 

ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की गेंदबाजी 

इसके बाद अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो वॉशिंगटन सुंदर न केवल स्पिनर हैं, बल्कि वे अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो वे बल्ले से भी योगदान देने में सक्षम हैं। वहीं दूसरे स्पिनर रवि बिश्नोई हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी में आवेश खान, खलील अहमद और हर्षित राणा ने आईपीएल में अपनी अपनी टीमों के लिए खास प्रदर्शन किया है, जो उनके प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए काफी है। तुषार देशपांडे और मुकेश कुमार को हो सकता है कि थोड़ा सा इंतजार करना पड़े। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रियान पराग, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, खलील अहमद, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई। 

जिम्बाब्वे सीरीज के लिए पूरी टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा। 

यह भी पढ़ें 

Champions Trophy 2025: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला इस दिन होगा, टीम इंडिया जाएगी पाकिस्तान!

सूर्यकुमार यादव टॉप करने से चूके, आईसीसी रैंकिंग में इस बल्लेबाज ने मारी बाजी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement