1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - मुझे उसे ज्यादा सलाह देने की जरूरत नहीं

कप्तान अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - मुझे उसे ज्यादा सलाह देने की जरूरत नहीं

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 23, 2026 08:54 am IST,  Updated : Jul 23, 2026 08:54 am IST

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस युवा खिलाड़ी को अधिक सलाह देने की जरूरत नहीं है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

टी20 फॉर्मेट में अभी भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसमें नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में आगाज बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार देखने को नहीं मिला है। अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जहां 7 टी20 मैच खेले और छह में हार का सामना किया तो वहीं एक मैच रद्द रहा है। इस दौरान जहां दो सीरीज में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ नए प्लेयर्स को भी मौका मिला। इसी में एक नाम 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का भी है जिन्होंने तीन मुकाबले खेले लेकिन उसमें एक भी बार अपने बल्ले का कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके। अब वैभव सूर्यवंशी को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर का जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ किया कि उन्हें इस युवा खिलाड़ी को कोई अधिक सलाह देने की जरूरत नहीं है।

श्रेयस अय्यर ने युवा खिलाड़ियों का किया बचाव

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद सबसे ज्यादा आलोचना का सामना कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया था, जिसमें इसके अलावा कुछ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठे थे। अब अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज होने से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा खिलाड़ियों का बचाव करने के साथ साफ कहा कि वह अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे इसकी मुझे पूरी उम्मीद है। इंग्लैंड सीरीज के बाद वैभव को अच्छा ब्रेक मिला जिसमें मुझे यकीन है कि उन्होंने यह विश्लेषण कर लिया होगा कि उनसे कहां चूक हुई और उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत की होगी। इसलिए व्यक्तिगत रूप से मुझे उन्हें बहुत ज्यादा सलाह देने की जरूरत नहीं है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में तीनों मुकाबले खेलने की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक जो तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं उसमें उन्होंने 14, 13 और 15 रनों की पारी खेली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में ये पूरी उम्मीद है कि वैभव को तीनों मुकाबलों में खेलने का मौका मिलेगा क्योंकि स्क्वाड में संजू सैमसन का शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में वैभव के पास अपना खेल बिना किसी दबाव के खेलने का पूरा मौका रहने वाला है। वहीं भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का ये भी मानना है कि वैभव के तूफान से पहले की शांति है।

ये भी पढ़ें

अभिषेक शर्मा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर, साल 2026 में 9 बार हो चुके हैं डक पर आउट

जिम्बाब्वे में अब तक हो चुका है 22 भारतीय प्लेयर्स का T20I डेब्यू, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी का नाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल