1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'अभी तक कोई बदलाव नहीं...', अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने कही बड़ी बात

'अभी तक कोई बदलाव नहीं...', अक्षर पटेल के रिप्लेसमेंट को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने कही बड़ी बात

 Published : Sep 28, 2023 02:13 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 02:20 pm IST

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया गया था। अब इसको लेकर कोच द्रविड़ ने बड़ी बात कही है।

Rahul Dravid - India TV Hindi
Rahul Dravid Image Source : PTI

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन शुरुआती दो मैच जीतने की वजह से टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी जीती थी। टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स फॉर्म में चल रहे हैं और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन एशिया कप में स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। इस पर कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ी बात कही है। 

बुमराह ने दिखाया दम 

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को संतोष है कि चोट के बाद वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को अगले सप्ताह शुरू हो रहे वनडे विश्व कप से पहले प्रैक्टिस करने का मौका मिल गया। कमर की तकलीफ के कारण लंबे समय तक बाहर रहे बुमराह ने मोहाली और राजकोट में दस-दस ओवर गेंदबाजी की। वह अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने में सफल रहे। लेकिन तीसरे वनडे मैच में महंगे साबित हुए। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी की थी और इसके बाद एशिया कप में भी टीम इंडिया के लिए खेला था। 

कोच द्रविड़ ने कही ये बात 

चोट से वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं। राहुल ने जहां एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं, अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक जड़ा था। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने के साथ उम्दा विकेटकीपिंग भी की। द्रविड़ ने तीसरे मैच के बाद कहा कि सभी के लिए मैच टाइम बहुत अहम था और यह अच्छी बात है कि उन्हें यह मिला। जसप्रीत ने दो मैचों में पूरे दस ओवर डाले। सिराज ने भी वापसी करके गेंदबाजी की। अश्विन को इस तरह गेंदबाजी करते देखना अच्छा लगा । केएल ने पूरे 50 ओवर विकेटकीपिंग की और अच्छी बल्लेबाजी भी की। हमें लगातार सुधार करते हुए विश्व कप में इस लय को कायम रखना है। 

अभी तक टीम में नहीं हुआ बदलाव 

विश्व कप टीम में आर अश्विन को शामिल किए जाने के सवाल पर कोच राहुल द्रविड़ ने कोई जवाब नहीं दिया। टीम में कोई बदलाव 28 सितंबर तक ही किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। एनसीए सेलेक्टर्स और अजित अगरकर के संपर्क में है तो मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। अगर कोई बदलाव है तो आपको इसकी आधिकारिक सूचना मिलेगी। अभी तक तो कोई बदलाव नहीं है। 

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें: 

ICC World Cup 2023 : अचानक हो सकती है इस खिलाड़ी की एंट्री, अब जमेगा रंग

इतने साल बाद भारत आई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम, होटल का ये VIDEO हो रहा है वायरल 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल