Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के बाद अब इस टीम के साथ ODI सीरीज खेलेगा भारत, खेले जाएंगे कुल इतने मैच

साउथ अफ्रीका के बाद अब इस टीम के साथ ODI सीरीज खेलेगा भारत, खेले जाएंगे कुल इतने मैच

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Dec 07, 2025 10:00 am IST, Updated : Dec 18, 2025 07:25 am IST

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन बनाए। इसके बाद भारत ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया।

Indian Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म हो गई है। जहां टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कमाल का खेल दिखाया और इन प्लेयर्स ने टीम को सीरीज जिताने में अहम भूमिका अदा की। अब साल 2025 में टीम इंडिया में कोई भी वनडे सीरीज नहीं खेलेगी और अगली वनडे सीरीज सीधे 2026 में खेलेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम जनवरी 2026 में भारत दौरे पर आएगी। जहां पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी 2026 को बड़ौदा के क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी। इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट के मैदान पर 14 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के मैदान पर खेला जाएगा।

इतने बजे से होगी मैचों की शुरुआत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीनों ही वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे। वहीं इन मैचों का टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 1:00 बजे से होगा। वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलेगी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए तैयारी को पुख्ता करेगी।

यशस्वी जायसवाल ने लगाया दमदार शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ने पहला मुकाबला 17 रनों से जीता था। इसके बाद अफ्रीका ने दूसरे मैच में वापसी की और एडन माक्ररम के शतक की बदौलत चार विकेट से मैच जीत लिया। फिर सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई। इसके बाद तीसरे मैच में भारत के लिए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया और 116 रनों की पारी खेली। उनके अलावा विराट कोहली (65 रन) और रोहित शर्मा (75 रन) ने भी अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

कोहली ने सीरीज में जड़े थे दो शतक

विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे। उन्होंने सीरीज में कुल दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा। इसी की बदौलत उन्होंने 302 ठोक डाले। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोहली ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाए हों। अच्छे खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें:

पहले पर रोहित, दूसरे पर कोहली और तीसरे पर डिविलियर्स, रिकॉर्ड लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का राज कायम

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करिश्मा करने वाले इकलौते खिलाड़ी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement