1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप से पहले आई बहुत बड़ी खबर, पाकिस्तान में नहीं खेलेगा भारत

एशिया कप से पहले आई बहुत बड़ी खबर, पाकिस्तान में नहीं खेलेगा भारत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 21, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Aug 21, 2025 04:14 pm IST

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में आमने-सामने होंगे। इससे पहले बड़ी खबर सामने आई है। खेल मंत्रालय की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है।

ind vs pak- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : GETTY

India vs Pakistan: एशिया कप से पहले बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय खेल मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेगी। साथ ही पाकिस्तानी टीमों को भारत में द्विपक्षीय मैच खेलने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान किसी भी द्विपक्षीय खेल मुकाबले में शामिल नहीं होंगे, लेकिन क्रिकेट टीम को अगले महीने एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा।

मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेलना रहेगा जारी

दरअसल, खेल मंत्रालय ने भारतीय टीम को लेकर नई नीति का ऐलान किया है। यह नीति तत्काल प्रभाव से लागू है। मंत्रालय की नीति में कहा गया है कि पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों के प्रति भारत का दृष्टिकोण उस देश के साथ व्यवहार में उसकी समग्र नीति को दर्शाता है। इसमें आगे कहा गया है कि जहां तक एक-दूसरे के देश में द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी। न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे। हालांकि, मल्टीनेशन टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा कि हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे क्योंकि यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट है। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन पाकिस्तान को द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय धरती पर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन हम उन्हें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से नहीं रोकेंगे क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर का पालन करेंगे।

एशिया कप में होगी टक्कर

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में 14 सितंबर यानी रविवार को आमने-सामने होंगे। ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया ग्रुप-ए में UAE और ओमान से भी भिड़ेगी। भारतीय टीम 10 सितंबर को UAE के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद भारतीय टीम अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान से लोहा लेगी। ग्रुप-ए में टीम इंडिया अपना तीसरा और आखिरी मैच ओमान से खेलेगी। 

(PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल