1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत ने T20 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, पहली बार देखने को मिला ​अद्भुत करिश्मा

भारत ने T20 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, पहली बार देखने को मिला ​अद्भुत करिश्मा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Feb 12, 2026 11:55 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 11:55 pm IST

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया को हराने के साथ ही इस आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में करिश्मा कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया है।

india cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AFP

भारत ने टी20 विश्व कप में इतिहास रचने का काम किया है। साल 2007 में पहली बार आईसीसी टी20 विश्व कप खेला गया था, तब से लेकर अब तक दुनिया की किसी भी टीम ने जो काम नहीं किया, वो भारत ने कर दिया है। इस साल के टी20 विश्व कप में भारत की ये लगातार दूसरी जीत है। भारत ने नामीबिया को 93 रनों से पछाड़ने का काम किया है। चलिए आपको बताते हैं कि भारत ने आखिर क्या इतिहास रचा है। 

टी20 विश्व कप 2024 में बिना कोई मैच हारे भारत ने जीता था खिताब, रोहित शर्मा थे कप्तान

टी20 विश्व कप 2024 का सीजन भारत ने बिना कोई भी मैच हारे जीता था। तब रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान थे। उस साल फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने और टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बाद इस जीत के सिलसिले को सूर्यकुमार यादव आगे ​बढ़ा रहे हैं। 

टी20 ​वर्ल्ड कप में बिना कोई मैच हारे भारत ने जीते हैं 10 मुकाबले

भारत अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिससे बिना एक भी मैच हारे टी20 विश्व कप के लगातार 10 मैच जीत लिए हैं। टीम ने ​पिछले सीजन लगातार आठ मैच जीते थे, इसके बाद इस साल भी दो मैच जीत लिए हैं। जब भारतीय टीम ने पिछले मैच में यूएई को हराया था, तभी 9 मैच जीतकर रिकॉर्ड बना दिया था, लेकिन अब लगाता जीत की संख्या दहाई यानी 10 में पहुंच चुकी है। अब टीम इंडिया की कोशिश होगी कि 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान को हराकर इन जीत की संख्या को 10 से सीधा 11 किया जाए, ताकि इस रिकॉर्ड को तोड़ना बाद में किसी भी टीम के लिए असंभव हो जाए। 

आईसीसी टूर्नामेंट में 27 में से केवल एक मैच हारी टीम इंडिया

इस बीच आईसीसी टूर्नामेंट की बात करें तो मजे की बात आपको बताते हैं। भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में जो पिछले 27 मैच खेले हैं, उसमें से 25 में जीत दर्ज की है। केवल एक में ही हार मिली है, वहीं एक मैच का रिजल्ट नहीं आया है। भारत ने साल 2023 के वनडे विश्व कप में बिना कोई मैच हारे फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। यही एक हार है। इसके बाद साल 2024 के टी20 विश्व कप के सारे मैच जीत कर खिताब जीता। इसके बाद जब साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया तो वहां भी बिना कोई मैच हारे खिताब अपने नाम किया था। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया की जीत के कप्तान सूर्यकुमार यादव आल्हादित, भारतीय प्लेयर्स के साथ नामीबिया के लिए भी खोला दिल

टी20 विश्व कप 2026 अंक तालिका: भारत फिर नंबर वन, पाकिस्तान रह गया पीछे, इंग्लैंड से आगे निकली इटली

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल