1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महाकाल की शरण में पहुंचे नितीश राणा, कहा- पिछले 2-3 साल में सब कुछ इनकी वजह से हासिल किया हूं

महाकाल की शरण में पहुंचे नितीश राणा, कहा- पिछले 2-3 साल में सब कुछ इनकी वजह से हासिल किया हूं

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 19, 2025 09:20 am IST,  Updated : Aug 19, 2025 09:24 am IST

भारतीय क्रिकेटर नितीश राणा आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। वह आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

Nitish Rana- India TV Hindi
नितीश राणा Image Source : GETTY

टीम इंडिया के क्रिकेटर नितीश राणा आज बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उज्जैन में स्थित इस मंदिर में प्रतिदिन वीआईपी बाबा महाकाल के दर्शन करने आते रहते हैं। इसी कड़ी में नितीश राणा भी वहां पहुंचे और वहां पूजन-अर्चन किया। पूजन अर्चन के दौरान वह भक्ति में रमे नजर आए। पूजा करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि वह पिछले दो-तीन साल से यहां आ रहे हैं।

मैं पिछले 2-3 सालों से महाकाल के दर्शन के लिए आ रहा हूं- नितीश राणा

ANI से बातचीत के दौरान नितीश राणा ने कहा कि मैं पिछले 2-3 सालों से महाकाल के दर्शन के लिए आ रहा हूं। मैं कोई नहीं होता महाकाल आने वाला, शायद महाकाल मुझे हर बार बुलाते हैं। पिछले 2 सालों में मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, वो सिर्फ महाकाल की वजह से है। मुझे आईपीएल में केकेआर की कप्तानी मिली, वह भी महाकाल के वजह से मिली। अगर महाकाल का आशीर्वाद मुझ पर बना रहा, तो मैं इसी तरह आगे बढ़ता रहूंगा। आपको बता दें कि राणा इससे पहले आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आए थे। उसके बाद से उन्होंने कोई भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

आईपीएल 2025 में कैसा रहा था नितीश राणा का प्रदर्शन?

आईपीएल 2025 में नितीश राणा राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे। इस सीजन उन्हें 11 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जहां उनके बल्ले से 11 पारियों में 21.70 के औसत से 217 रन आए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। आईपीएल 2025 में उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन का रहा। राणा ने इस सीजन ये भी रन 161.94 की स्ट्राइक रेट से बनाए।

नितीश राणा को नहीं मिले इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मौके

नितीश राणा भारत के लिए एक वनडे और दो T20I मैच खेल चुके हैं। एकमात्र वनडे मैच उन्होंने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 14 गेंदों में 7 रन बनाए थे। उसके बाद उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं 2 T20I में उनके बल्ले से 15 रन आए हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मैच भी श्रीलंका के खिलाफ 2021 में खेला था। ऐसे में अब उनकी नजरें डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी करने पर रहेंगी।

यह भी पढ़ें

डेवाल्ड ब्रेविस कर सकते हैं ODI डेब्यू, मैच से पहले कप्तान बावुमा ने दिया हिंट

अब गेंदबाजी में कमाल दिखा रहे हैं ऋतुराज गायकवाड़, बुची बाबू ट्रॉफी में कुछ यूं चटकाया विकेट, देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल