1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात, वुमेंस टीम भी रही मौजूद

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात, वुमेंस टीम भी रही मौजूद

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 15, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 06:12 pm IST

भारतीय मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के राजा किंग चार्ल्स III से सेंट जेम्स पैलेस में मुलाकात की। लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स उनसे मिलने पहुंचे थे।

Team India Players With Prince Charles- India TV Hindi
ब्रिटेन के किंग प्रिंस चार्ल्स के साथ टीम इंडिया के प्लेयर्स Image Source : AP

भारतीय मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम के प्लेयर्स लॉर्ड्स टेस्ट मैच के बाद इंग्लैंड के राजा किंग चार्ल्स III से मिलने पहुंचे। उन्होंने सेंट जेम्स पैलेस में प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की। भारत इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है जहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने 22 रनों से जीत दर्ज की।

प्रिंस चार्ल्स के साथ इस खास मुलाकात में कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और हेड कोच गौतम गंभीर भी मौजूद थे। टीम ने सेंट जेम्स पैलेस में किंग चार्ल्स III से मुलाकात की। इस दौरान बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी वहां मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद सभी खिलाड़ियों के साथ किंग चार्ल्स ने फोटो सेशन भी किया।

किंग चार्ल्स के साथ मुलाकात को लेकर शुभमन गिल ने क्या कहा?

किंग चार्ल्स से मिलने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि किंग चार्ल्स के साथ उनकी क्या बातचीत हुई। इस खास मौके पर कप्तान गिल ने कहा कि किंग चार्ल्स III ने हमें बुलाया यह हमारे लिए सम्मान की बात है। गिल ने आगे बताया कि किंग चार्ल्स ने हमें बताया कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हमारा आखिरी बल्लेबाज जिस तरह आउट हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने भी कहा कि वो मैच हमारी किस्मत से दूर रह गया, लेकिन आगे के मैचों में उम्मीद है कि भाग्य हमारा साथ देगा।

किंग चार्ल्स से मिलने के बाद हरमनप्रीत कौर हुई काफी खुश

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि किंग चार्ल्स से मिलने का अनुभव खास रहा। यह हमारी उनसे पहली मुलाकात थी और वे बहुत ही फ्रेंडली नेचर के हैं। उन्होंने आगे कहा हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हमें खुद को साबित करने के बहुत मौके मिल रहे हैं।

राजीव शुक्ला ने भी की किंग चार्ल्स से मुलाकात

इस मौके पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यह एक बहुत ही ऐतिहासिक पल था जब किंग चार्ल्स ने मेंस और विमेंस भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को मिलने के लिए आमंत्रित किया। खिलाड़ी उनसे मिलने के बाद बहुत खुश हैं। किंग ने मुझसे उस किताब के बारे में भी पूछा जो मैंने उन्हें दी थी। उन्होंने मुझसे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप की बहन के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। आकाश दीप की बहन इस वक्त कैंसर से जूझ रही हैं।

यह भी पढ़ें

IND vs ENG: लॉर्ड्स हारकर अब मेनचेस्टर में तो और भी बड़ा संकट, कैसे होगी सीरीज बराबर

T20I डेब्यू पर फ्लॉप हुआ ये 19 साल का खिलाड़ी, केएल राहुल-पृथ्वी शॉ वाले अनचाही लिस्ट में शामिल हुआ नाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल