दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों T20I ट्राई सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने भले ही इस मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की हो, लेकिन इस मैच उनके टीम के एक खिलाड़ी के नाम एक अनचाहे लिस्ट में शामिल हो गया है। हम बात कर रहे हैं 19 साल के युवा बल्लेबाज लुआन डी प्रिटोरियस की, जिनके नाम अब T20I डेब्यू पर गोल्डन डक पर आउट होने का रिकॉर्ड जुड़ गया है।
अनचाही लिस्ट में शामिल हुआ लुआन डी प्रिटोरियस का नाम
लुआन डी प्रिटोरियस को जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला। इस फॉर्मेट में तूफानी बल्लेबाजी करने वाले लुआन डी प्रिटोरियस अपने डेब्यू पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। वह T20I डेब्यू पर गोल्डन डक पर आउट होने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया है। ये सभी खिलाड़ी अपने T20I डेब्यू पर गोल्डन डक पर आउट हुए थे।
T20I डेब्यू पर गोल्डन डक पर आउट होने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज
- मोंडे जोंडेकी - 2006, बनाम ऑस्ट्रेलिया
- ओटनील बार्टमैन - 2024 बनाम वेस्टइंडीज
- लुआन डी प्रिटोरियस - 2025, बनाम जिम्बाब्वे
टेस्ट डेब्यू पर लुआन डी प्रिटोरियस ने खेली थी शानदार पारी
लुआन डी प्रिटोरियस की बात करें तो उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। उन्होंने टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में ही 153 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। वह टेस्ट में 150+ रनों की पारी खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। डी प्रिटोरियस दक्षिण अफ्रीका के अलावा SA20 में पार्ल रॉयल्स और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें
IND vs ENG: लॉर्ड्स हारकर अब मेनचेस्टर में तो और भी बड़ा संकट, कैसे होगी सीरीज बराबर