1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: पाकिस्तान की प्लेइंग XI में टीम इंडिया की एंट्री? BAN v PAK टेस्ट में हुआ बड़ा ब्लंडर, मीम्स की आई बाढ़

VIDEO: पाकिस्तान की प्लेइंग XI में टीम इंडिया की एंट्री? BAN v PAK टेस्ट में हुआ बड़ा ब्लंडर, मीम्स की आई बाढ़

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 09, 2026 02:52 pm IST,  Updated : May 09, 2026 02:54 pm IST

BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर्स से बड़ी गलती हो गई, जब पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन की जगह भारतीय खिलाड़ियों के नाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगे।

Pakistan Playing 11- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : AFP/@CALLMESHERI1_

BAN vs PAK, 1st Test: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन दिखाने के दौरान ब्रॉडकास्टर्स ने ऐसी बड़ी गलती कर दी कि फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, लाइव प्रसारण के दौरान पाकिस्तान टीम की जगह स्क्रीन पर भारतीय खिलाड़ियों के नाम दिखाई देने लगे, जिसमें रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल तक शामिल थे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पाकिस्तान टीम का जमकर मजाक उड़ रहा है।

पाकिस्तान का जमकर उड़ रहा मजाक

यह मजेदार घटना उस समय घटी, जब ब्रॉडकास्टर्स पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन के आंकड़े दिखा रहे थे, लेकिन ग्राफिक में खिलाड़ियों के नाम पूरी तरह बदल गए। स्क्रीन पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों की जगह रोहित शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार के नाम नजर आए। यह अजीबोगरीब गलती देखते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक की बाढ़ आ गई। कई फैंस ने दावा किया कि शायद ज्यादा व्यूअरशिप और टीआरपी पाने के लिए ऐसा किया गया। एक फैन ने लिखा कि क्या यह कोई गलती थी, या भारतीय फैंस को भड़काने की कोई चाल? एक और फैन ने लिखा कि ग्राफिक्स टीम को भी पता है कि असली टीआरपी कौन लाता है।

ढाका में खेला जा रहा पहला टेस्ट

अगर मैच की बात करें तो दोनों टीमें लगभग 6 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रही है। पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरे का 8 मई से ढाका में आगाज हो चुका है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तानी फैंस को इस मैच में सबसे बड़ा झटका बाबर आजम की गैरमौजूदगी से लगा, जो घुटने की चोट के कारण बाहर हैं। दूसरी ओर बांग्लादेश ने अपनी तेज गेंदबाजी पर भरोसा जताया, जिसमें नाहिद राणा और तस्कीन अहमद अहम भूमिका में हैं।

पहले टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने पहली पारी में 117.1 ओवर में 413 रन बनाए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 130 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं मोमिनुल हक ने 91 रन बनाए, जबकि मुशफिकुर रहीम ने 71 रन का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें:

कप्तान अक्षर पटेल ने किसे बताया हार का खलनायक? अभी से ही अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2026 Points Table: लगातार चौथी जीत से KKR के प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, टॉप-4 में इन टीमों का जलवा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल