1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, इन 3 प्लेयर्स को मिली जगह; बुमराह हुए बाहर

IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, इन 3 प्लेयर्स को मिली जगह; बुमराह हुए बाहर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 02, 2025 03:05 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 03:10 pm IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा एजबेस्टन के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आगाज हो रहा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मैच एजबेस्टन के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, इसमें नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं मेजबान इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान 2 दिन पहले ही कर दिया था।

एजबेस्टन टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, अकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड - जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

टीम इंडिया एजबेस्टन में अब तक नहीं जीत सकी एक भी मुकाबला

भारतीय टीम का एजबेस्टन के स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह बिल्कुल भी अच्छा देखने को नहीं मिलता है, जिसमें उन्होंने यहां पर कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है, जिसमें यदि वह इस मैच में भी हार का सामना करते हैं, तो सीरीज में 2-0 से पिछड़ जाएंगे और फिर उनके लिए वापसी करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच इस दिन महामुकाबला, कब से होगा टूर्नामेंट का आगाज

साउथ अफ्रीका का नहीं खुला WTC प्वाइंट्स टेबल में खाता, जिम्बाब्वे पर जीत का क्या ही फायदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल