1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार खेलते दिखेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी, इस प्लेयर पर रहेगी सभी की नजरें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार खेलते दिखेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी, इस प्लेयर पर रहेगी सभी की नजरें

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 20, 2025 06:58 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 07:23 pm IST

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड का ऐलान हो गया है, जिसमें 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको इस मेगा इवेंट के लिए पहली बार जगह मिली है।

तिलक वर्मा, रिंकू सिंह,...- India TV Hindi
तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा Image Source : AP

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आखिरकार टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान हो गया है। सूर्यकुमार यादव को जहां कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। 15 सदस्यीय इस टीम में जहां कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम का हिस्सा रह चुके हैं तो वहीं कुछ ऐसे नाम भी 15 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल हैं जो पहली बार मेगा इवेंट के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में जगह बना पाने में कामयाब हो सके हैं। इसमें कुल 5 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं जो पिछले काफी समय से भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं और अपने प्रदर्शन लगातार खुद को मैच विनर भी साबित किया है।

अभिषेक शर्मा से लेकर रिंकू सिंह इन प्लेयर्स को मिला पहली बार मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर टीम इंडिया की स्क्वाड को देखा जाए तो उसमें जिन खिलाड़ियों को पहली बार मेगा इवेंट के लिए चुना गया है उसमें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है। ऐसे में इन सभी के पास अब मेगा इवेंट में खुद को साबित करने का शानदार मौका रहने वाला है। वहीं इसके अलावा बात की जाए तो ईशान किशन जो 2 साल के बाद टीम इंडिया की स्क्वाड में शामिल हुए हैं, वह साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेले थे।

इस खिलाड़ी को लेकर रहेगी सभी की नजरें

टीम इंडिया की स्क्वाड को देखा जाए तो उसमें सबसे ज्यादा नजरें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहने वाली हैं, जिनका साल 2025 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। अभिषेक अभी आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हैं। वहीं इसके अलावा दूसरे प्लेयर्स को लेकर बात की जाए तो उसमें वरुण चक्रवर्ती का नाम सबसे आगे है, जिनकी स्पिन गेंदबाजी को समझना अभी भी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है, वरुण साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से कितनी बदल गई टीम इंडिया, रोहित-विराट से लेकर ये 7 खिलाड़ी नहीं हैं स्क्वाड का हिस्सा

टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म को लेकर दिया ऐसा बयान, कहा- मुझे पता है कि क्या करना है

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल