1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने किया एक साथ कई टीमों का ऐलान, मई से जुलाई तक खेले जाएंगे इतने मुकाबले

इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने किया एक साथ कई टीमों का ऐलान, मई से जुलाई तक खेले जाएंगे इतने मुकाबले

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 02, 2026 08:47 pm IST,  Updated : May 02, 2026 08:47 pm IST

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 28 मई से 2 जून तक 3 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी और फिर 14 जून से टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इसके बाद भारत लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलेगा।

India tour of England- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP/PTI

India tour of England: भारतीय महिला क्रिकेट के लिए 2 मई का दिन काफी अहम रहा। BCCI ने इंग्लैंड में अगले महीने से खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड की सरजमीं पर 3 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इस सीरीज में भी खेलती नजर आएगी। 28 मई से 2 जून तक T20I सीरीज का आयोजन होगा। इसके बाद भारतीय टीम 14 जून से T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज करेगी। वर्ल्ड कप के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया गया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की T20I सीरीज और एकमात्र टेस्ट का शेड्यूल

  • पहला T20I: 28 मई, चेम्सफोर्ड
  • दूसरा T20I: 30 मई, ब्रिस्टल
  • तीसरा T20I: 2 जून, टॉनटन
  • एकमात्र टेस्ट: 10-13 जुलाई, लॉर्ड्स

इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, हरलीन देयोल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा।

T20I सीरीज और T20 वर्ल्ड कप के अलावा वूमेन सिलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड-ए के खिलाफ तीन ODI और तीन T20I मैचों के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है। इंडिया-ए इंग्लैंड दौरे पर 3 मैचों की T20 सीरीज और इतने ही मैचों की ODI सीरीज खेलेगी।

इंडिया-ए के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

  • 20 जून 2026: पहला T20, नॉर्थम्प्टन
  • 23 जून 2026: दूसरा T20, नॉर्थम्प्टन
  • 25 जून 2026: तीसरा T20, चेम्सफोर्ड
  • 28 जून 2026: पहला ODI, होव
  • 01 जुलाई 2026: दूसरा ODI, टांटन
  • 04 जुलाई 2026: तीसरा ODI, टांटन

इंग्लैंड-ए के खिलाफ T20I सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम: अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वाजा वेर्लेकर, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर।

इंग्लैंड ए के खिलाफ ODI के लिए इंडिया-ए टीम: हरलीन देओल (कप्तान), प्रतिका रावल (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर।

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के प्लेऑफ मैचों के वेन्यू का कब होगा ऐलान? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड करते ही 6 फुट 8 इंच लंबे गेंदबाज का रिएक्शन हुआ वायरल, जश्न के तरीके ने सभी को चौंकाया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल