Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: टीम इंडिया ने चौथा टी20 मैच 30 रनों से किया अपने नाम, सीरीज में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ाए कदम

IND vs SL: टीम इंडिया ने चौथा टी20 मैच 30 रनों से किया अपने नाम, सीरीज में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ाए कदम

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Dec 28, 2025 10:16 pm IST, Updated : Dec 28, 2025 10:28 pm IST

INDW vs SLW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भी अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए उसे 30 रनों से अपने नाम कर लिया है, जिसके साथ ही उन्होंने क्लीन स्वीप की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भी टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसे उन्होंने 30 रनों से जीतने में सफलता हासिल की। भारतीय महिला टीम इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसके बाद शैफाली और मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया 20 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। वहीं टीम इंडिया के इस स्कोर के मुकाबले श्रीलंका महिला टीम की तरफ से बल्लेबाजी में तो बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला लेकिन वह 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी।

अरुंधती और वैष्णवी ने गेंद से दिखाया कमाल

श्रीलंका महिला टीम जो सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए दिखाई दी उनका इस मैच में थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिला। श्रीलंकाई महिला टीम की तरफ से ओपनिंग में उतरी कप्तान चमारी अटापट्टू और हसिनी परेरा ने के बीच पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी देखने को मिली। खतरनाक होती इस साझेदारी को अरुंधती रेड्डी ने तोड़ने का काम किया जिसमें उन्होंने हसिनी परेरा को 33 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इमेशा दुलानी ने कप्तान अटापट्टू का बखूबी साथ देते हुए दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। श्रीलंकाई महिला टीम ने अपना दूसरा विकेट कप्तान चमारी अटापट्टू के रूप में 116 के स्कोर पर गंवाया जो 52 रनों की पारी खेलने के बाद वैष्णवी शर्मा का शिकार बनी।

यहां से टीम इंडिया के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के साथ उनकी रन गति को भी कम किया। श्रीलंका महिला टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर बनाने में ही कामयाब हो सकी। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में अरुंधती रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं इसके अलावा श्री चरणी भी एक विकेट लेने में कामयाब रही।

टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर

भारतीय महिला टीम जो इस सीरीज में पहली बार पहले बल्लेबाजी करने उतरी उनका बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया ने इस मैच में 20 ओवर्स में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर बनाने के साथ टी20 इंटरनेशनल में अपने सर्वाधिक रनों का भी नया रिकॉर्ड बना दिया। इस मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना ने 80 और शैफाली वर्मा ने जहां 79 रनों की पारी खेली तो वहीं ऋचा घोष के बल्ले से नाबाद 40 रनों की बेहतरीन तेज पारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने मिलकर रचा इतिहास, महिला टी20 इंटरनेशनल में ये कारनामा करने वाली बनी पहली जोड़ी

स्मृति मंधाना ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनी सिर्फ चौथी खिलाड़ी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement