1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम की एशिया कप 2026 से पहले बढ़ी मुश्किलें, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण द हंड्रेड से हुईं बाहर

भारतीय महिला टीम की एशिया कप 2026 से पहले बढ़ी मुश्किलें, जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण द हंड्रेड से हुईं बाहर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 08, 2026 05:55 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 05:55 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गई हैं, जिसमें उनकी इस चोट ने आगामी एशिया कप से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Jemimah Rodrigues- India TV Hindi
जेमिमा रोड्रिग्स Image Source : AP

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अभी कई प्रमुख खिलाड़ी इंग्लैंड में खेली जा रही फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट द हंड्रेड में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें एक नाम जेमिमा रोड्रिग्स का भी शामिल है जो सदर्न ब्रेव की तरफ से खेल रही हैं। जेमिमा को लेकर सदर्न ब्रेव फ्रेंचाइजी ने 8 अगस्त को दी जानकारी में बताया की वह हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह पर स्क्वाड में ऑलराउंडर खिलाड़ी चार्ली नॉट को शामिल किया गया है। जेमिमा की इस इंजरी ने टीम इंडिया की भी टेंशन को महिला एशिया कप 2026 से ठीक पहले बढ़ा दिया है, जिसमें उनके इस टूर्नामेंट से भी बाह होने की अंदेशा जताया जा रहा है।

जेमिमा का द हंड्रेड में दिखा शानदार फॉर्म

महिला एशिया कप 2026 से पहले जेमिमा रोड्रिग्स की इंजरी के चलते उनके खेलने पर संशय की स्थिति बन गई है। वहीं यदि जेमिमा बाहर होती हैं तो टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर पर इसका असर देखने को मिल सकता है। द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में सदर्न ब्रेव की तरफ से खेलते हुए जेमिमा का बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.75 के औसत से 143 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 131.19 का देखने को मिला था। रोड्रिग्स की हैमस्ट्रिंग चोट कितनी गंभीर है, इसका अभी पता नहीं चला है और ऐसा हो सकता है कि उनकी फिटनेस बनाए रखने और चोट को और बढ़ने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया हो।

महिला एशिया कप का 28 अगस्त से होगा आगाज

दुबई में इस बार महिला एशिया कप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 22 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान सहित कुल 8 टीमें हिस्सा रही हैं, जिनको चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला ग्रुप-ए में 30 अगस्त को थाईलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है, जबकि दूसरे मुकाबले में उनकी भिड़ंत हांगकांग की टीम से 3 सितंबर को होगी और ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान की टीम का सामना करेगी जिसमें ये मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों ग्रुप में टॉप-2 पर खत्म करने वाली टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी जिसमें 10 और 11 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 13 सितंबर को फाइनल मैच होगा।

ये भी पढ़ें

देवदत्त पडिक्कल ने लगाया धमाकेदार शतक, वॉर्म-अप मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने

यशस्वी जायसवाल का नहीं खुला खाता, टेस्ट सीरीज से पहले खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल