1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Auction Day 2: चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे ऑलराउंडर शिवम दूबे, टीम ने 4 करोड़ में खरीदा

IPL 2022 Auction Day 2: चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे ऑलराउंडर शिवम दूबे, टीम ने 4 करोड़ में खरीदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2022 01:24 pm IST,  Updated : Feb 13, 2022 05:41 pm IST

मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन ऑलराउंडर शिवम दूबे को चेन्नई की टीम ने खरीदा है। भारतीय ऑलराउंडर को चेन्नई की टीम ने 4 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। दूबे पिछले सीजन राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे थे।

All-rounder Shivam Dube will play for Chennai team- India TV Hindi
All-rounder Shivam Dube will play for Chennai team Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन ऑलराउंडर शिवम दूबे को चेन्नई की टीम ने खरीदा है। भारतीय ऑलराउंडर को चेन्नई की टीम ने 4 करोड़ रुपये की रकम खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। दूबे पिछले सीजन राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे थे।

दूबे ने इस साल नीलामी में अपना बेस प्राइस महज 50 लाख रखा था। दूबे ने हालांकि पिछले सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया था। राजस्थान की तरफ से खेलते हुए दूबे ने 2021 सीजन में बल्ले से 9 मैच खेलकर 230 रन ही बना पाए थे। जबकि गेंदबाजी में उनके हाथ एक भी विकेट नहीं लगी थी। वहीं दूबे के आईपीएल करिअर की बात करें तो उन्होंने इस लीग में कुल 24 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 120.54 की स्ट्राइक रेट से 399 रन बनाया। वहीं गेदबाजी में उन्होंने 32.50 की औसत से महज 4 विकेट हासिल किया है।

इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के दूसरे दिन पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा जबकि फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ के लिए भी छह करोड़ रुपये खर्च किए। जबकि गुजरात टाइटंस ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे एक अन्य आलराउंडर विजय शंकर को एक करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। चेतेश्वर पुजारा को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला जबकि अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा।

पहले सत्र का आकर्षण हालांकि लिविंस्टोन रहे जिन्हें 10 लाख डॉलर से अधिक का अनुबंध मिला। एक समय पांच टीम उनके लिए बोली लगा रहीं थी। लिविंगस्टोन पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे और धीमी पिचों पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फ्रेंचाइजी में हालांकि खिलाड़ियों की जगह खाली थी (न्यूनतम 18 खिलाड़ी) इसलिए उन्हें टीम से जोड़ने को लेकर उत्सुकता थी। हाल में टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाई। उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब के बीच बोली की जंग देखने को मिली। दिन की शुरुआत में इन दो टीम के पास क्रमश: 20 और 28 करोड़ रुपये थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल