1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2022 Auction Day 2: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन हुए मालामाल, पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा

IPL 2022 Auction Day 2: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन हुए मालामाल, पंजाब ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2022 12:46 pm IST,  Updated : Feb 13, 2022 02:14 pm IST

इंग्लैंड के बैटिंग ऑलराउंडर को पंजाब की टीम ने 11.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। लियाम लिविंगस्टोन पिछले सीजन राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे थे।

Liam Livingston sold to Punjab for Rs 11.50 crore- India TV Hindi
Liam Livingston sold to Punjab for Rs 11.50 crore Image Source : GETTY IMAGES

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन लियाम लिविंगस्टोन पर बड़ी बोली है। इंग्लैंड के बैटिंग ऑलराउंडर को पंजाब की टीम ने 11.50 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। लिविंगस्टोन पिछले सीजन राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे थे।

लिविंगस्टोन ने अपना बेस प्राइस महज 1 करोड़ रखा था। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को लेकर पंजाब के खिलाफ हैदराबाद ने भी बोली में हिस्सा लिया। लेकिन आखिरकार पंजाब की टीम इस विस्फोटक खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। हालांकि, आईपीएल 2021 के सीजन में लिविंगस्टोन ने बल्ले से बेहद निराश किया था। राजस्थान की तरफ से खेलने वाले लिविंगस्टोन 2021 सीजन में 5 मैच खेलकर महज 42 रन ही बना पाए थे। वहीं लिविंगस्टोन के आईपीएल करिअर की बात करें तो उन्होंने इस लीग में कुल 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 126.96 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाया। इस लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रन का रहा है।

इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के दूसरे दिन पंजाब किंग्स ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ के लिए छह करोड़ रुपये खर्च किए। जबकि गुजरात टाइटंस ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे एक अन्य आलराउंडर विजय शंकर को एक करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। चेतेश्वर पुजारा को नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला जबकि अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा।

IPL 2022 Auction Day 2: चेन्नई की टीम के लिए खेलेंगे ऑलराउंडर शिवम दूबे, टीम ने 4 करोड़ में खरीदा

पहले सत्र का आकर्षण हालांकि लिविंस्टोन रहे जिन्हें 10 लाख डॉलर से अधिक का अनुबंध मिला। एक समय पांच टीम उनके लिए बोली लगा रहीं थी। लिविंगस्टोन पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे और धीमी पिचों पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फ्रेंचाइजी में हालांकि खिलाड़ियों की जगह खाली थी (न्यूनतम 18 खिलाड़ी) इसलिए उन्हें टीम से जोड़ने को लेकर उत्सुकता थी। हाल में टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाई। उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब के बीच बोली की जंग देखने को मिली। दिन की शुरुआत में इन दो टीम के पास क्रमश: 20 और 28 करोड़ रुपये थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल