1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: ऑक्शन के बाद ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, घातक खिलाड़ियों को किया शामिल

IPL 2023: ऑक्शन के बाद ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, घातक खिलाड़ियों को किया शामिल

 Published : Dec 23, 2022 10:00 pm IST,  Updated : Dec 23, 2022 10:00 pm IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 ऑक्शन के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पहले से काफी ताकतवर नजर आ रही है। उसने टीम में कुछ ऐसे घातक खिलाड़ियों को शामिल किया है जो उसे अगले सीजन में एक खतरनाक टीम बना सकते हैं।

Delhi Capitals in IPL 2023 auction- India TV Hindi
Delhi Capitals in IPL 2023 auction Image Source : IPL

Delhi Capitals Full Players List: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में आयोजित ऑक्शन खत्म हो चुका है। इस नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगले साल होने वाले नए सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स को अपने 25 खिलाड़ियों के कोटे को भरने के लिए ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं थी। इस फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम में शामिल ज्यादातर महत्वपूर्ण और बड़े खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा था। ऑक्शन के दौरान उसे मुख्य रुप से एक अच्छे तेज गेंदबाज और एक अच्छे फिनिशर की दरकार थी जिसे उसने थोड़ा लंबा इंतजार करके पूरा कर लिया।

पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का औसत प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जाने से चूक गई थी। वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही थी। दिल्ली की टीम ने इस सीजन में हुए कुल 14 मैचों में से 7 में जीत दर्ज की और उसे इतनी ही मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा। यह प्रदर्शन उत्साहित करने वाला तो नहीं था पर कैपिटल्स ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों की ताकत पर भरोसा बनाए रखा।     

आईपीएल 2023 के लिए रिटेन हुए खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स ने अगले सीजन के लिए अपने कप्तान ऋषभ पंत समेत कुल 20 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा था। टीम में रिटेन हुए अन्य खिलाड़ी थे: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज अहमद, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एन्गिडी, मुस्तिफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे और विकी ओस्तवाल।

दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

दिल्ली की टीम ने 2023 सीजन के लिए हुए ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे अनकैप्ड प्लेयर मुकेश कुमार पर खर्च किए। कैपिटल्स ने इस तेज गेंदबाज को 5 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा। इस फ्रेंचाइजी ने 3 बल्लेबाजों को अपने नाम किया, जिनके नाम हैं राइली रूसो (4 करोड़ 60 लाख रुपए), मनीष पांडे (2 करोड़ 40 लाख रुपए) और फिल सॉल्ट (2 करोड़ रुपए)। इसके अलावा दिल्ली ने तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी 50 लाख रुपए के बेस प्राइस पर अपने नाम किया।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल