1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, एमएस धोनी नंबर चार पर करेंगे बल्लेबाजी!

IPL 2023 : ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, एमएस धोनी नंबर चार पर करेंगे बल्लेबाजी!

 Published : Mar 15, 2023 06:07 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 06:07 pm IST

IPL 2023 CSK : आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से शुरू होगा, पहला मुकाबले के लिए एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके तैयार है।

IPL 2023 CSK - India TV Hindi
IPL 2023 CSK Image Source : PTI

IPL 2023 CSK Playing  : आईपीएल 2023 की तैयारी जोरों पर है। चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके का कैंप शुरू हो गया है, यानी इस टीम में जो भी खिलाड़ी हैं, वे प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं। दरअसल इस साल जो पहला मैच खेला जाएगा, वो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच है। इस बीच अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल के पहले मैच में सीएसके की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। एमएस धोनी अपने किन तीरंदाजों के साथ मैदान में उतरेंगे और क्या एमएस धोनी कुछ पहले बल्लेबाजी करने आएंगे। यानी वे अक्सर नंबर पांच, छह या सात पर बल्ल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, क्या इस बार वे अपना बैटिंग आर्डर चेंज करेंगे। साथ ही पहला मैच तो आपको याद ही है कि ये 31 मार्च को है, लेकिन बा​की टीम का पूरा शेड्यूल क्या है, इस पर एक नजर डालते हैं। 

MS Dhoni
Image Source : PTIMS Dhoni

आईपीएल 2022 का सीजन गया था एमएस धोनी के लिए काफी खराब 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके अब तक चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। माना जा रहा है कि ये एमएस धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन इसको लेकर टीम या फिर खुद धोनी की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। आईपीएल 2022 में टीम का प्रदर्शन काफी खराब था। टीम दस टीमों में से नौवें पायदान पर थी और प्लेआफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। लेकिन इस बार टीम के पास मौका होगा कि वे एक और आईपीएल जीतकर मुंंबई इंडियंस की बराबरी करे, जिसके पास सबसे ज्यादा पांच आईपीएल के खिताब हैं। इस बीच टीम जरूर ये तैयारी कर रही होगी कि पहले ही मैच से हमला बोला जाए और गुजरात टाइटंस को धूल चटाई जाए। टीम ने इस बार कुछ और धुरंधरों को शामिल किया है। मसलन धोनी, रवींद्र जडेजा, मोईन खान, दीपह चाहर तो हैं ही, इस बार बेन स्टोक्स और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए गए हैं, जो एक ही झटके में मैच का पांसा बदलने का माद्दा रखते हैं। चलिए जरा जानते हैं कि इस बार टीम की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है। 

Ravindra Jadeja
Image Source : GETTYRavindra Jadeja

सीएसके की सबसे तगड़ी प्लेइंग इलेवन 
डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, एमएस धोनी, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, महेश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी

IPL 2023: CSK के शेड्यूल
31 मार्च, 2023: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद (शाम साढ़े 7 बजे से)
3 अप्रैल, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई (शाम साढ़े 7 बजे से)
8 अप्रैल, 2023: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई (शाम साढ़े 7 बजे से)
12 अप्रैल, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई (शाम साढ़े 7 बजे से)
17 अप्रैल, 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे)
21 अप्रैल, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई (शाम साढ़े सात बजे)
23 अप्रैल, 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता (शाम साढ़े सात बजे)
27 अप्रैल, 2023: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जयपुर (शाम साढ़े 7 बजे से)
30 अप्रैल, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
4 मई, 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
6 मई, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
10 मई, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम साढ़े 7 बजे से)
14 मई, 2023: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई (शाम साढ़े 7 बजे से)
20 मई, 2023: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे)

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 
एमएस धोनी (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, बेन स्टोक्स, दीपक चाहर, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, मिचेल सेंटनर, राजवर्धन हैंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, काइल जैमीसन, महेश तीक्ष्णा, निशांत सिंधु, अजिंक्य रहाणे, ड्वेन प्रीटोरियस, अजय मंडल, सुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, मतीशा पथिराना, भगत वर्मा, शेख रशीद, तुषार देशपांडे। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

 

ICC Rankings : सीरीज जीतकर भी टीम इंडिया को भारी नुकसान, एक हार और ड्रॉ ने बिगाड़ा खेल

IPL 2023 : एमएस धोनी का कैसा है RCB के खिलाफ रिकॉर्ड, जानिए दोनों टीमें के हेड टू हेड आंकड़े

IPL इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल