1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: पर्पल और ऑरेंज कैप पर RCB का कब्जा, जानें पॉइंट्स टेबल का क्या है हाल

IPL 2023: पर्पल और ऑरेंज कैप पर RCB का कब्जा, जानें पॉइंट्स टेबल का क्या है हाल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 21, 2023 08:18 am IST,  Updated : Apr 21, 2023 08:39 am IST

IPL 2023 में पर्पल कैप और ऑरेंज कैप अब आरसीबी के खिलाड़ियों के पास है। वहीं गुरुवार को खेले गए दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल पर काफी ज्यादा बदलाव भी आए हैं।

Royal Challengers Bangalore, IPL 2023- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Image Source : AP

IPL 2023: आईपीएल 2023 में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। इन दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में काफी ज्यादा बदलाव हुए हैं। गुरुवार को पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। पहले मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हरा दिया और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 4 विकेट से हराया। आइए इन मैचों के बाद एक नजर पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट पर डालें।

पॉइंट्स टेबल पर हुआ ये बदलाव

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं हुए हैं लेकिन गुरुवार को हुए पहले मैच के बाद आरसीबी की टीम 8वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। 6 मैचों में तीन जीत के साथ आरसीबी की टीम के 6 अंक हो गए हैं। दूसरे मैच में केकेआर मिली हार के बाद टीम ने हार की हैट्रिक लगा दी है। उनकी टीम 7वें स्थान से 8वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगातार पांच हार के बाद पहली जीत हासिल की है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स अभी भी 10वें स्थान पर मौजूद है। लेकिन उन्होंने कोलकाता को आगे नहीं जाने दिया।

पर्पल और ऑरेंज कैप किसके पास

पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में कई स्टार खिलाड़ी बने हुए हैं। लेकिन गुरुवार को हुए दो मैचों के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने इसे अपने झोली में डाल लिया है। इस वक्त दोनों ही कैप आरसीबी के खिलाड़ियों के पास है। पर्पल कैप पर मोहम्मद सिराज और ऑरेंज कैप पर फाफ डु प्लेसिस के पास मौजूद है। मोहम्मद सिराज 6 मैचों में 12 विकेट के साथ इस वक्त सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं फाफ डु प्लेसिस की बात करें तो वह 6 मैचों में 343 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर है। 

टॉप 4 में अभी भी ये टीम

आईपीएल 2023 के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालें तो पहले स्थान पर 8 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है। दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है। उनके भी 8 अंक है, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण राजस्थान की टीम आगे है। तीसरे स्थान पर सीएसके की टीम 6 अंकों के साथ मौजूद है। वहीं चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है। उनके भी 6 अंक हैं। आज का आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल