1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: आखिरी ओवर में गुजरात ने मारी बाजी, CSK के हाथ से ऐसे निकला पहला मुकाबला

IPL 2023: आखिरी ओवर में गुजरात ने मारी बाजी, CSK के हाथ से ऐसे निकला पहला मुकाबला

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Mar 31, 2023 11:39 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 06:19 am IST

IPL 2023 के पहले मैच में सीएसके को गुजरात के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

IPL 2023- India TV Hindi
IPL 2023 Image Source : PTI

IPL 2023: आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस के सामने सीएसके की टीम थी। इस मैच में गुजरात टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम ने 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम ने आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट को चेज कर लिया।

आखिरी ओवर में जीती गुजरात की टीम

179 रन का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत शानदार रही। शुभमन गिल ने ऋद्धिमान साहा के साथ मिलकर सिर्फ 3.5 ओवर्स में 37 रन बोर्ड पर लगा दिए। साहा ने 16 गेंदों पर 25 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं 36 गेंदों पर 63 रन की बेहतरीन पारी शुभमन गिल के बल्ले से निकली। गिल की पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा विजय शंकर ने भी 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान अपने बल्ले से दिया।

इस मैच में केन विलियमसन के चोटिल होने के बाद साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने के लिए तीन नंबर पर उतरे थे। उन्होंने भी 17 गेंदों पर 22 रनों की एक अच्छी पारी खेली। अंतिम 3 ओवरों में गुजरात को पूरे 30 रनों की जरूरत थी। और यहां से एक बार फिर पिछले सीजन की ही तरह राहुल तेवतिया और राशिद खान ने टीम की नैया को पार लगाया। राशिद ने सिर्फ 3 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 10 रन बनाए। वहीं राहुल ने 14 गेंदों पर 15 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। राहुल की पारी में आखिरी ओवर का वो छक्का भी शामिल था, जिससे गुजरात को जीत मिली।

सीएसके ने बनाए 178 रन

इससे पहले, इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। सीएसके की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने 92 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं 23 रन मोइन अली के बल्ले से निकले। इसके अलावा अंत में एमएस धोनी ने नाबाद 14 रनों की पारी खेली। वहीं गुजरात की बात करें तो उनकी ओर से मोहम्मद शमी, अलजारी जोसेफ और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए। वहीं जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल