1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: जोफ्रा आर्चर की इंजरी पर आया सबसे बड़ा अपडेट, मुंबई इंडियंस को बदलना होगा प्लान

IPL 2023: जोफ्रा आर्चर की इंजरी पर आया सबसे बड़ा अपडेट, मुंबई इंडियंस को बदलना होगा प्लान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 30, 2023 09:39 am IST,  Updated : Apr 30, 2023 09:49 am IST

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जोफ्र आर्चर की इंजरी को लेकर अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है।

Jofra Archer, Mumbai Indians, IPL 2023- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : AP

आईपीएल 2023 के दौरान जोफ्रा आर्चर की इंजरी को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। जोफ्रा आर्चर लीग के लिए फिट होने का दावा करके पांच बार के चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में शामिल हो गए, लेकिन टीम के लिए खेले गए मैचों में वह सात में से सिर्फ पांच मैच ही खेल सके हैं। उन्होंने आईपीएल के बीच में सर्जरी के लिए बेल्जियम जाने की खबरों की आलोचना करते हुए एक ट्वीट भी किया था और इससे सारा विवाद शुरू हो गया था।

इस मैच में हो सकती है वापसी

हालांकि, मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने अब पुष्टि की है कि आर्चर ने एक छोटी सी सर्जरी के लिए बेल्जियम की यात्रा की थी, लेकिन वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं जनते हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी पुष्टि की कि इंग्लैंड का तेज गेंदबाज रविवार (30 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। बाउचर ने उम्मीद जताई कि आर्चर के आ जाने से मुंबई इंडियंस डेथ बॉलिंग में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, डेथ बॉलिंग में उन्हें बड़े पैमाने पर सुधार की जरूरत है।

हेड कोच ने किया खुलासा

बाउचर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा कि हाँ, वह सर्जरी के लिए बेल्जियम में थे। मेरा मानना ​​है कि यह एक मामूली सर्जरी थी। हम सभी जानते हैं कि जोफ्रा क्या कर सकते हैं। वह कई वर्षों से एक शानदार गेंदबाज हैं। इसलिए, वह हमारे बॉलिंग यूनिट की एक अहम कड़ी हैं। जाहिर है, वह कुछ अच्छी गति से नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं और वह डेथ ओवरों में भी बहुत अच्छे हैं। यह (डेथ ओवर) एक ऐसा मुद्दा है जहां हमने थोड़ा संघर्ष किया है। इसलिए, वह इस मुद्दे को हल कर सकते हैं और उस भूमिका को पूरा कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस इस वक्त केवल तीन जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, लेकिन अन्य टीमों की तुलना में उसके हाथ में एक अतिरिक्त खेल है। उन्हें टॉप चार में जगह बनाने के लिए आने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह आसान काम नहीं होगा, जो 8 मैचों में पांच जीत दर्ज कर चुकी है। लेकिन आर्चर के आ जाने से मुंबई इंडियंस और कप्तान रोहित शर्मा आने वाले मैचों में नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल