1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: लखनऊ की बल्लेबाजी में सबसे कमजोर कड़ी हैं केएल राहुल, शर्मानाक रिकॉर्ड आया सामने

IPL 2023: लखनऊ की बल्लेबाजी में सबसे कमजोर कड़ी हैं केएल राहुल, शर्मानाक रिकॉर्ड आया सामने

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Apr 29, 2023 12:08 pm IST,  Updated : Apr 29, 2023 02:18 pm IST

IPL में केएल राहुल का प्रदर्शन बेहद खराब होता जा रहा है। अब उनका एक शर्मनाक रिकॉर्ड सामने आया है।

KL Rahul, IPL 2023- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : PTI

आईपीएल 2023 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए थे। बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच दिखते ही मानों लखनऊ के बल्लेबाजों उसका जमकर फायदा उठाया। लेकिन इस मैच में भी केएल राहुल का बल्ला चल न सका और वह एक बार फिर से फेल हो गए। एक ओर जहां अन्य बल्लेबाज लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। वहां पर केएल राहुल 9 गेंदों पर सिर्फ 12 रन ही बना सके। लेकिन इसी बीच इस आईपीएल में केएल राहुल का एक शर्मानाक रिकॉर्ड सामने आया है।

केएल राहुल इस आईपीएल में न सिर्फ कम रन बनाने के लिए ट्रोल हो रहे हैं बल्कि अपनी धीमी स्ट्राइक रेट के लिए भी टीम के हार के पीछे बड़ा कारण बन रहे हैं। केएल राहुल जिस मैच में 35 या उससे ज्यादा रन बना रहे हैं उस मैच में लखनऊ की टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पा रही है। वहीं जिस मैच में वह 20 से कम रन बनाकर आउट हो रहे हैं। उस मैच में उनकी टीम बड़ा स्कोर बना रही है। इससे तो यह साफ हो रहा है कि केएस राहुल जितनी देर तक बल्लेबाजी करते हैं, लखनऊ की टीम का रन रेट कम रहता है। वहीं वह अगर जल्दी आउट हो जाते हैं तो टीम अच्छे रन रेट से बल्लेबाजी करती है। 

IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स और केएल राहुल का हर मैच में स्कोर

लखनऊ ने जब बनाए बड़े स्कोर

257 बनाम पंजाब किंग्स - केएल राहुल का स्कोर 12 (9)

213 बनाम  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - केएल राहुल का स्कोर 18 (20)
205 बनाम  चैन्नई सुपर किंग्स - केएल राहुल का स्कोर 20 (18)
193 बनाम  दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल का स्कोर 8 (12) 

लखनऊ ने जब बनाए कम स्कोर

159 बनाम  पंजाब किंग्स - केएल राहुल का स्कोर 74 (56)
154 बनाम  राजस्थान रॉयल्स - केएल राहुल का स्कोर 39 (32)
128 बनाम  गुजरात टाइटंस - केएल राहुल का स्कोर 68 (61)
127 बनाम  सनराइजर्स हैदराबाद - केएल राहुल का स्कोर 35 (31)

IPL 2023 में राहुल का अब तक का प्रदर्शन

आईपीएल के इस सीजन में केएल राहुल के प्रदर्शन पर एक नजर डाले तो उन्होंने 8 मैचों में 114.64 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 274 रन बनाए हैं। राहुल टीम इंडिया के लिए न सही कम से कम आईपीएल में हर साल अच्छे स्ट्राइक रेट और औसत से साथ रन बनाते थे। लेकिन इस साल वह आईपीएल में भी रन नहीं बना पा रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल