1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 : एमएस धोनी की कप्तानी वाली CSK को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी बाहर

IPL 2023 : एमएस धोनी की कप्तानी वाली CSK को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी बाहर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Feb 20, 2023 11:15 am IST,  Updated : Feb 20, 2023 11:15 am IST

IPL 2023 CSK MS Dhoni : आईपीएल 2023 में पहला मुकाबला 31 मार्च को सीएसके बनाम जीटी के बीच होगा, लेकिन इससे पहले ही एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके को बड़ा झटका लगा है।

MS Dhoni - India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : PTI

IPL 2023 CSK MS Dhoni : आईपीएल 2023 की तारीख अब करीब आ रही है। बीसीसीआई की ओर से इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है और अब साफ है कि 31 मार्च को इस सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। पहला ही मुकाबला अभी की चैंपियन टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और चार बार खिताब पर कब्जा करने वाली एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके के बीच होगा। ये मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच सभी टीमों की तैयारी जारी है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर​किंग्स को आईपीएल का शेड्यूल जारी होने के बाद बड़ा झटका लगा है। हालांकि अभी भी करीब एक महीने से ज्यादा का वक्त आईपीएल शुरू होने में हैं, जल्द ही टीम इससे निपटने की कोशिश करेगी। चलिए आपको बताते हैं कि एमएस धोनी इस बीच किस तरह की मुश्किलों से घिर गई है। 

Kyle Jameson
Image Source : IPLT20.COMKyle Jameson

काइल जेमिसन तीन से चार महीने के लिए क्रिकेट से हुए दूर 

खबर आई है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन आने वाले करीब तीन से चार महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। उनकी पीठ की सर्जरी होनी है और वे क्रिकेट से दूर रहेंगे। इससे पहले काइल जेमिसन जून में भी पीठ की समस्या से जूझ रहे थे, जो अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। हालांकि काइल जेमिसन कितने समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे, ये तो अभी तक साफ नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड के कोच गैर स्टीड ने कहा है कि वे आपरेशन के बाद लंबे समय तक ​क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। गैरी स्टीड ने कहा है कि ये काइल के लिए चुनौतीपूर्ण और कठिन समय है। ये हमारे लिए भी गहरा आघात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीन से चार महीने में वे वापसी कर सकते हैं। काइल जेमिसन एक शानदार गेंदबाज हैं, जो न्यूजीलैंड के लिए अब तक 16 टेस्ट मैचों में 72 विकेट ले चुके हैं। 

आईपीएल में आरसीबी के लिए भी खेल चुके हैं काइल जेमिसन 
काइल जेमिसन को एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2022 में हुई ​नीलामी में एक करोड़ रुपये में खरीदा था, उनका बेस प्राइज भी एक करोड़ रुपये था, उसी कीमत पर उन्हें खरीद लिया गया। इससे पहले काइल ​जेमिसन आईपीएल में ही विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर यानी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं, जहां उनका प्रदर्शन ठीकठाक रहा था। अब आईपीएल एक महीने की दूरी पर है, इसी बीच सीएसके को उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करना होगा। देखना होगा कि एमएस धोनी की टीम उनकी जगह किस खिलाड़ी की एंट्री आईपीएल में कराती है। हालांकि इससे सीएसके के लिए मुश्किलें तो बढ़ ही गई हैं। आईपीएल के पिछले सीजन की ही बात करें तो सीएसके का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, टीम प्लेआफ में एंट्री नहीं कर पाई थी। इसके बाद टीम ने कुछ और खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किए थे, जिसमें काइल जेमिसन का भी नाम था, लेकिन अब वे बाहर हो गए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।