1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: इन खिलाड़ियों पर छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, जानिए दो करोड़, डेढ़ करोड़ और एक करोड़ बेस प्राइज लिस्ट

IPL 2023: इन खिलाड़ियों पर छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा, जानिए दो करोड़, डेढ़ करोड़ और एक करोड़ बेस प्राइज लिस्ट

 Published : Dec 02, 2022 05:32 pm IST,  Updated : Dec 02, 2022 05:32 pm IST

IPL 2023 Mini Auction : आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में दो करोड़ और डेढ़ करोड़ बेस प्राइज में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।

Mayank Agarwal and Punjab Kings Team - India TV Hindi
Mayank Agarwal and Punjab Kings Team Image Source : IPLT20.COM

IPL 2023 Mini Auction : आईपीएल 2023 के लिए शंखनाद एक तरह से हो चुका है। आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन कब और कहां होगा, इसका ऐलान बीसीसीआई की ओर से कर दिया गया है। ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए टीमें अपनी अपनी तैयारी में जुटी ही थीं कि इस बीच बीसीसीआई की ओर से इस बार के ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। खास बात ये है कि इस बार दुनियाभर के 991 खिलाड़ियों ने मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। भारत के अलावा कुल 14 देशों के खिलाड़ियों ने आईपीएल में खेलने के लिए अपना अपना आवेदन भेजा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमों के खिलाड़ी हैं, वहीं नामीबिया, स्कॉटलैंड, यूएई और आयरलैंड जैसी टीमें भी शामिल हैं। 

CSK
Image Source : IPLT20.COMCSK

दो करोड़ और डेढ़ करोड़ बेस प्राइज में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं 

आईपीएल में जो भी खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन कराते हैं, उनके साथ उनका बेस प्राइज भी रहता है। यानी जब ऑक्शन के दिन उनका नाम पुकारा जाएगा तो उसी रेट से उनकी बोली की शुरुआत होगी। सबसे ज्यादा बेस प्राइज दो करोड़ ही हो सकता है। खास बात ये है कि इस बार दो करोड़ बेस प्राइज में एक भी भारतीय खिलाड़ी ने अपना नाम नहीं दिया है। इतना ही नहीं, डेढ़ करोड़ बेस प्राइज वाले सेगमेंट में भी कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है। इन दोनों में विदेशी खिलाड़ियों की ही संख्या सबसे ज्यादा है। इसका कारण ये भी है कि ज्यादातर बड़े और दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को टीमों ने अपने साथ ही रखा है, यानी उन्हें रिलीज नहीं किया हैै। ज्यादा बेस प्राइज वाले खिलाड़ी की बोली तो बहुत ऊंचे  से शुरू होती है, लेकिन इसका एक खतरनाक पहलू ये भी है कि ज्यादा बेस प्राइज होने पर टीमें उन पर बोली ही नहीं लगाती हैं और खिलाड़ी अनसोल्ड चले जाते हैं। लेकिन अगर हम बात एक करोड़ बेस प्राइज की करें तो इसमें भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। लेकिन ताज्जुब की बात ये भी है कि इसमें भी तीन ही खिलाड़ी भारत के हैं। 

Delhi Capitals
Image Source : IPLT20.COMDelhi Capitals

मयंक अग्रवाल, केदार जाधव और मनीष पांडे बन सकते हैं मार्की प्लेयर 
अगर खिलाड़ी बड़ा और उसका प्रदर्शन ऐसा है कि टीम के लिए वो मैच विनर बन सकता है तो ये भी पक्का होता है कि टीमें किसी भी कीमत पर किसी भी हद तक जाकर उसे अपने पाले में करती ही हैं। इस बार भी दो करोड़ के बेस प्राइज में कई बड़े बड़े और दिग्गज खिलाड़ी हैं। खास तौर पर दो करोड़, डेढ़ करोड़ और एक करोड़ बेस प्राइज वाले खिलाड़ियों में से ही मार्की प्लेयर भी सामने आते हैं। मार्की प्लेयर मतलब ये हुआ कि उन पर सभी टीमें दांव लगाना चाहती हैं। ऑक्शन से पहले ही ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है और उसके बाद जब बोली लगती है तो सबसे पहले उन्हीं खिलााड़ियों का नाम पुकारा जाता है। इस बार भी ऐसा ही हो सकता है। इस बार जिन भारतीय खिलाड़ियों के मार्की प्लेयर बनने की संभावना है, उसमें मयंक अग्रवाल, केदार जाधव और मनीष पांडे शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी किसी न किसी टीम से रिलीज होकर आए हैं। 

2 करोड़ : सैम करन,  बेन स्टोक्स, क्रिस लिन, केन विलियमसन, नाथन कूल्टर-नाइल, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड,  टॉम बैंटन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, राइली रूसो, रासी वैन दर डूसेन, एंजेलो मैथ्यूज, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर।

1.5 करोड़ : झाई रिचर्डसन, शाकिब अल हसन, सीन एबॉट, डेविड मलान, राइली मेरेडिथ,  एडम जाम्पा,  हैरी ब्रूक, विल जैक, जेसन रॉय, शेरफेन रदरफोर्ड।

1 करोड़ : मयंक अग्रवाल, केदार जाधव,  मनीष पांडे,  मार्टिन गुप्टिल, मोहम्मद नबी, जो रूट, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय,  ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी, कुसल परेरा, रोस्टन चेज, रखीम कॉर्नवाल, शाई होप, अकील हुसैन, डेविड वीज।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल