1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: सिराज से लेड़ने के पीछे ये थी वजह, मैच के बाद जमकर फूटे फिल सॉल्ट

IPL 2023: सिराज से लेड़ने के पीछे ये थी वजह, मैच के बाद जमकर फूटे फिल सॉल्ट

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 07, 2023 02:46 pm IST,  Updated : May 07, 2023 04:04 pm IST

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में मोहम्मद सिराज और फिल सॉल्ट आपस में भिड़ गए।

Mohammed Siraj, David Warner- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज को शांत करते डेविड वॉर्नर (फिल सॉल्ट) Image Source : PTI

आईपीएल में आरसीबी के खिलाड़ी पिछले दो मैचों के विवादों में जुड़े रहे हैं। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में आरसीबी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मोहम्मद सिराज दिल्ली के बल्लेबाज फिल सॉल्ट से लड़ते नजर आए। सिराज इस सीजन में नई गेंद के साथ घातक रहे हैं, लेकिन शनिवार की रात साल्ट ने उनकी गेंद पर जमकर रन बनाए। मैच के पांचवें ओवर में सिराज ने 19 रन खर्च कर दिए। इसके बाद सिराज के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। सिराज ने बाउंसर डालने के बाद इंग्लिश सलामी बल्लेबाज पर उंगली उठाते देखे गए।

सॉल्ट ने 19 रन के ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया और सिराज को दूसरा स्पैल नहीं दिया गया। सॉल्ट ने अपने पहले आईपीएल सीजन में 45 गेंद में 87 रन की शानदार पारी खेलकर मेजबान टीम को जोरदार जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि सिराज के साथ उनकी बातचीत का चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ उनके पिछले मैच का लेना-देना था।

काम आया ये प्लान

मैच खत्म होने के बाद सॉल्ट ने कहा कि मैं इस पारी से बहुत संतुष्ट हूं। साल्ट की ओर से सिराज पर जमकर रन बनाने का यह एक सही फैसला था क्योंकि विपक्ष के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को डराने से ड्रेसिंग रूम में "शांती" हो जाती है। उन्होंने कहा कि "यदि आप एक पक्ष के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को रन बनाते हैं और उस विशेष लड़ाई को जीतते हैं, तो यह संदेश वापस डग-आउट में भेजता है जो शांत है।"

सिराज से भिड़े थे सॉल्ट 

आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मैच के दौरान फिल सॉल्ट के साथ भिड़ते नजर आए। यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें आरसीबी के खिलाड़ियों ने मैदान पर तीखे तेवर दिखाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में भी आरसीबी के स्टार बल्लेबाज कोहली और लखनऊ के गौतम गंभीर के बीच काफी गहमागहमी हुई थी जिसके लिए दोनों पर जुर्माना भी लगा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल