1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने छक्का मारकर RCB को जिताया मैच, 11 साल से मुंबई का ये शर्मनाक रिकॉर्ड बरकरार

विराट कोहली ने छक्का मारकर RCB को जिताया मैच, 11 साल से मुंबई का ये शर्मनाक रिकॉर्ड बरकरार

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 02, 2023 11:10 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 11:21 pm IST

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली और फॉफ डु प्लेसिस ने शानदार पारियां खेली।

Virat Kohli - India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

RCB vs MI IPL 2023: आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने आरसीबी को जीतने के लिए 172 रनों का टारगेट दिया, जिसे आरसीबी ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए कप्तान फॉफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने कमाल का खेल दिखाया। कोहली अंत तक आउट नहीं हुए और उन्होंने छक्का लगाकर आरसीबी को मैच जिता दिया। 

कोहली-डु प्लेसिस ने किया कमाल 

विराट कोहली और फॉफ डु प्लेसिस ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की। कप्तान डु प्लेसिस 43 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं, विराट ने 82 रन बनाए। वह मैच में शानदार लय में नजर आए। उनके आगे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। वहीं, दिनेश कार्तिक अपना खाता तक नहीं खोल पाए। आखिर में ग्लेन मैक्सवेल ने 12 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से कैमरून ग्रीन और अरशद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

मुंबई ने दिया 172 रनों का टारगेट 

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम को 172 रनों का टारगेट दिया। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 84 रन बनाए। उनके अलावा मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तिलक शुरुआत से अंत तक क्रीज पर डटे रहे और आउट नहीं हुए।  उनके अलावा नेहाल वडेरा ने 15 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों की पारी खेली। ईशान किशन ने 10 रन बनाए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। 

आरसीबी की तरफ से कर्ण शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, रीप्स टॉप्ली, आकाशदीप सिंह, हर्षल पटेल और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट हासिल किया। मुंबई इंडियंस पिछले 11 साल से आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है। पिछले 11 साल से मुंबई इंडियंस के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल