1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Retention: गुजरात टाइटंस ने इन 6 खिलाड़ियों को किया बाहर, यहां देखिए टीम की पूरी लिस्ट

IPL 2023 Retention: गुजरात टाइटंस ने इन 6 खिलाड़ियों को किया बाहर, यहां देखिए टीम की पूरी लिस्ट

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Nov 15, 2022 10:08 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 10:08 pm IST

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है।

Gujarat Titans- India TV Hindi
Gujarat Titans Image Source : PTI

IPL 2023, Gujarat Titans Players List: IPL 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने भी अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस टीम ने अपने पहले ही सीजन में राजस्थान रॉयल्स को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। गुजरात की टीम ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया है उनकी पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी।

कई स्टार खिलाड़ियों को किया रिलीज

गुजरात टाइटंस की टीम ने भी कई स्टार खिलाड़ियों को रिलीज किया है। उन्होंने अफगानिस्तान के घातक बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज को अपनी टीम से रिलीज किया। इसके अलावा घातक गेंदबाज लॉकी फर्गयूसन को गुजरात की टीम ने ट्रेड करके केकेआर की टीम में भेजा है। इसके अलावा गुजरात ने डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय और वरुण आरोन को भी टीम से रिलीज किया है।

गुजरात की पूरी टीम

रिलीज किए गए खिलाड़ी: रहमानुल्ला गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण आरोन

ट्रेड होकर आए खिलाड़ी: कोई नहीं

पर्स में शेष: 19.25

विदेशी स्लॉट शेष - 3

मौजूदा टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे , जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल