1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 Retention: मुंबई इंडियंस ने 13 खिलाड़ी किए रिलीज, यहां देखें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2023 Retention: मुंबई इंडियंस ने 13 खिलाड़ी किए रिलीज, यहां देखें रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 15, 2022 06:42 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 07:29 pm IST

IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

Mumbai Indians- India TV Hindi
Mumbai Indians Image Source : TWITTER

IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिलीज खिलाड़ियों की सूची को जारी कर दिया है। टीमों ने कई बड़े नामों को रिलीज किया है। मुंबई इंडियंस ने भी कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा नाम कीरोन पोलार्ड का है। कीरोन पोलार्ड 13 सालों तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे। मुंबई इंडियंस ने कुल 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। आइए मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालें।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: 

कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थंपी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स

ट्रेडों के माध्यम से प्राप्त खिलाड़ी:

जेसन बेहरेनडॉर्फ

पर्स शेष: INR 20.55 करोड़

विदेशी स्लॉट शेष: 3

मुंबई इंडियंस की मौजूदा टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ , आकाश मधवाल

मुंबई इंडियंस की टीम 23 दिसंबर को कोची में होने वाले मिनी ऑक्शन में एक फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर की तलाश होगी जो इस आईपीएल में कीरोन पोलार्ड की कमी पूरी कर सके। वहीं मुंबई की टीम में ईशान किशन के रूप में सिर्फ एक ही विकेटकीपर मौजूद है। ऐसे में टीम एक बैकअप विकेटकीपर की भी तलाश में है। फास्ट बोलिंग ऑलराउंडर के रूप में टीम बेन स्टोक्स पर दाव लगा सकती है। हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप में बेन स्टोक्स ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस किया है। उम्मीद है की इस आईपीएल ऑक्शन में उनके ऊपर बड़ी बिड लगाई जा सकती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल