1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित का नाम हिटमैन से बदलकर हुआ 'डकमैन', फैंस ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

रोहित का नाम हिटमैन से बदलकर हुआ 'डकमैन', फैंस ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 06, 2023 04:12 pm IST,  Updated : May 06, 2023 04:12 pm IST

रोहित शर्मा सीएसके के खिलाफ डक पर आउट हो गया, जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : TWITTER

CSK vs MI: IPL 2023 का 47वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेल जा रहा है। इस मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आईपीएल में हर एक मुकाबला टीमों के लिए प्लेऑफ के नजरिए से अब काफी खास रहने वाला है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने एक तगड़ी चाल चली।

रोहित ने छोड़ी ओपनिंग

लगातार खराब प्रदर्शन के चलते आलोचना झेल रहे रोहित ने सीएसके के खिलाफ ओपनिंग की जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया। रोहित ने सीएसके के खिलाफ ओपनिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को सौंपी। वहीं रोहित खुद तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। लेकिन रोहित का ये फैसला पूरी तरह फेल रहा। ग्रीन (6) और ईशान (7) तीसरे ओवर में ही पवेलियन लौट गए। यहां तक कि खुद रोहित भी तीन गेंद खेलकर बिना खाता खोले वापस लौट गए। 

बुरी तरह हो रहे ट्रोल

आईपीएल 2023 में रोहित का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। रोहित ने इस सीजन 10 मुकाबलों में मात्र 184 रन बनाए हैं, वहीं वो पिछले दो मुकाबलों से डक पर आउट हो रहे हैं। इसके चलते ही रोहित अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस रोहित के प्रदर्शन से खासे नाखुश हैं और इसी के चलते उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: 

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा। 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान।   

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल