1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: 10 टीमों के बीच होगी इस खिलाड़ी को खरीदने की जंग, मिनी ऑक्शन में आएगा नाम

IPL 2023: 10 टीमों के बीच होगी इस खिलाड़ी को खरीदने की जंग, मिनी ऑक्शन में आएगा नाम

 Published : Nov 15, 2022 01:59 pm IST,  Updated : Nov 15, 2022 01:59 pm IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 से पहले बड़ी बडी और अहम खबरें सामने आ रही हैं। टीमों की नजर मिनी ऑक्शन पर भी नजरें टिक गई हैं।

Ben Stokes- India TV Hindi
Ben Stokes Image Source : GETTY

IPL 2023 : आईपीएल फिर से चर्चा में है। आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमें आज शाम तक अपनी वो लिस्ट बीसीसीआई सौंप देंगी, जिसमें ये बताया गया होगा कि वे कौन से खिलाड़ी रिटेन कर रही हैं और कौन से रिलीज कर रही हैं। वैसे लिस्ट में केवल उन्हीं खिलाड़ियों के नाम होंगे, जिन्हें रिलीज किया जाएगा, बाकी सभी खिलाड़ी रिटेन माने जाएंगे। बताया जा रहा है कि सभी टीमों की लिस्ट तैयार हो गई है और कुछ टीमें ने तो ये फाइनल करके बीसीसीआई दे भी दी है, बाकी टीमें अंतिम रूप देकर इसे पहुंचा ही देंगी। रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आने के बाद बीसीसीआई मिनी ऑक्शन के लिए एक लिस्ट तैयार करेगा, जिसमें इन खिलाड़ियों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। हालांकि ये भी देखना होगा कि रिलीज किए गए कौन कौन से खिलाड़ी फिर से आईपीएल के मिनी ऑक्शन में खेलने के लिए इच्छुक हैं। इस बीच एक बड़ा नाम भी सामने आया है, जो मिनी ऑक्शन में अपना नाम दे सकता है। 

Ben Stokes
Image Source : APBen Stokes

बेन स्टोक्स दे सकते हैं आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में नाम

इस बीच आईपीएल की दस टीमों की नजर मिनी ऑक्शन से पहले जिस खिलाड़ी पर हैं, वो हैं इंग्लैंड के बेन स्टोक्स। बेन स्टोक्स इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन आईपीएल 2022 के ही बीच से राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें जाने दिया। उन पर टीम ने 12.5 करोड़ रुपये का मोटा दांव लगाया था। इसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि सभी टीमें चाहेंगी कि वे बेन स्टोक्स को अपने पाले में शामिल करें। खास बात ये भी है कि अगले साल ही यानी 2023 के आखिर में भारत में वन डे विश्व कप होना है। इसलिए अभी सभी टीमें टी20 क्रिकेट कम खेलेंगी और उनका फोकस वन डे पर ज्यादा होगा। बेन स्टोक्स वन डे से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब वे टेस्ट क्रिकेट ही खेलते हैं, ऐसे में उनके पास आराम और खेलने का पर्याप्त मौका होगा। द गार्जियन के हवाले से खबर सामने आई है कि बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए अपना नाम दे सकते हैं। 

बेन स्टोक्स पर दांव लगा सकती हैं टीमें 
बेन स्टोक्स ने अभी कुछ ही दिन पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम इंग्लैंड को टी20 क्रिकेट का चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। साथ ही वे वन डे विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम के भी खास मैंबर थे। बेन स्टोक्स की खास बात ये है कि वे गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर बेन स्टोक्स मिनी ऑक्शन में आते हैं तो ये पक्का है कि उन्हें अपने पाले में कराने के लिए सभी टीमें बड़ा दांव खेलने की कोशिश करेंगी और जिस टीम के पास पैसा ज्यादा होगा, वो उन्हें ले जाएगी। बेन स्टोक्स किसी भी टीम की बड़ी ताकत होते हैं। देखना होगा कि बेन स्टोक्स मिनी ऑक्शन के लिए अपनी पर्ची डालते हैं कि नहीं। और अगर वे आते हैं तो उन पर कितना दांव लगाया जाता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल