1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कितने बजे से शुरू होगा IPL 2024 ऑक्शन? जानें फ्री में कैसे देखें LIVE

कितने बजे से शुरू होगा IPL 2024 ऑक्शन? जानें फ्री में कैसे देखें LIVE

 Written By: Mohid Khan
 Published : Dec 18, 2023 10:28 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 01:13 pm IST

IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन का आयोजन पहली बार देश के बाहर होने जा रहा है। अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोला एरिना में होगा।

IPL 2024 Auction- India TV Hindi
आईपीएल ऑक्शन 2024 Image Source : IPL

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में किया जाएगा। इस बार ऑक्शन दुबई में होगा। ये आईपीएल के इतिहास का पहला मौका है जब ऑक्शन भारत से बाहर होगा। इस बार के ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। हालांकि, 10 टीमें मिलकर इनमें से सिर्फ 77 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती हैं। 

कितने बजे से शुरू होगा IPL 2024 ऑक्शन? 

आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दुबई के कोका कोला एरिना में होगा, जहां 10 फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। ये ऑक्शन स्थानीय समयानुसार 11:30 बजे, और भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। बता दें इस बार नीलामी का आयोजन एक दिन का है। 

कहां और कैसे देखें लाइव? 

आईपीएल 2024 ऑक्शन का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, फैंस ऑक्शन को मोबाइल फोन पर फ्री में भी देख सकते हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर जियो सिनेमा एप्प पर फ्री में देख सकते हैं। 

IPL 2024 ऑक्शन के लिए टीमों के पास बचे हुए स्लॉट: 

  1. चेन्नई सुपर किंग्स- 6 स्लॉट
  2. दिल्ली कैपिटल्स- 9 स्लॉट
  3. गुजरात टाइटंस- 8 स्लॉट
  4. केकेआर- 12 स्लॉट
  5. लखनऊ सुपर जायंट्स- 6 स्लॉट
  6. मुंबई इंडियंस- 8 स्लॉट
  7. पंजाब किंग्स- 8 स्लॉट
  8. आरसीबी- 6 स्लॉट
  9. राजस्थान रॉयल्स- 8 स्लॉट
  10. सनराइजर्स हैदराबाद- 6 स्लॉट 

IPL 2024 ऑक्शन के लिए टीमों के पास बचा हुआ पर्स:

  1. सनराइजर्स हैदराबाद- 34 करोड़
  2. कोलकाता नाइट राइडर्स-32.70 करोड़
  3. चेन्नई सुपर किंग्स-31.4 करोड़
  4. पंजाब किंग्स-29.1 करोड़
  5. दिल्ली कैपिटल्स-28.95 करोड़
  6. आरसीबी- 23.25 करोड़
  7. मुंबई इंडियंस-17.75 करोड़
  8. राजस्थान रॉयल्स- 14.5 करोड़
  9. लखनऊ सुपर जायंट्स-13.15 करोड़
  10. गुजरात टाइटंस-38.15 करोड़

कहां देखें IPL 2024 ऑक्शन?

India Tv की ओर से दर्शकों के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर IPL 2024 ऑक्शन के लाइव अपडेट देखने की सुविधा दी गई है। 

 IPL 2024 ऑक्शन के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

दर्शक Facebook पर IPL 2024 ऑक्शन के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

दर्शक X पर IPL 2024 ऑक्शन के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
दर्शक Insta पर IPL 2024 ऑक्शन के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
दर्शक Whats APP पर IPL 2024 ऑक्शन के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
दर्शक Threads पर IPL 2024 ऑक्शन के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें

AUS vs PAK: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को स्क्वॉड से किया गया बाहर

1:30 बजे से नहीं खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच, जान लें टाइमिंग वरना चूक जाएंगे आप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल