1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024: 20 साल के खिलाड़ी की खुली किस्मत, सीजन के पहले ही मैच में डेब्यू का मिला मौका

IPL 2024: 20 साल के खिलाड़ी की खुली किस्मत, सीजन के पहले ही मैच में डेब्यू का मिला मौका

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 22, 2024 08:16 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 08:57 pm IST

CSK vs RCB: आईपीएल 2024 के पहले ही मैच में 20 साल के एक खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने का मौका मिला है। ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Sameer Rizvi- India TV Hindi
20 साल के खिलाड़ी की खुली किस्मत, डेब्यू का मिला मौका Image Source : IPL

CSK vs RCB IPL 2024: आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में 20 साल के एक खिलाड़ी को शामिल किया है। ये आईपीएल में इस खिलाड़ी का पहला मैच है। 

20 साल के खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में 20 साल के समीर रिजवी ने डेब्यू किया है। ये समीर रिजवी का पहला आईपीएल मैच है। मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी जहां दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तो वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। रिजवी भारत की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। बता दें समीर रिजवी ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की घरेलू टी20 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उनकी आईपीएल में एंट्री हुई है। 

आईपीएल ऑक्शन में मिले 8.40 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले समीर रिजवी को आईपीएल ऑक्शन में 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। जैसे ही ऑक्शन के समय समीर का नाम लिया गया तो सबसे पहले गुजरात टाइटंस दिल्ली और सीएसके के बीच जंग देखने को मिली थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में थी, हालांकि सीएसके ने सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। 

अब तक ऐसा रहा टी20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड

समीर रिजवी का टी20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब तक काफी बेहतरीन देखने को मिला है। उन्होंने 11 मैचों में 49.16 के औसत से 295 रन बनाए हैं, इस दौरान समीर का स्ट्राइक रेट 135 का देखने को मिला है। टी20 फॉर्मेट में अब तक समीर ने 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। वहीं समीर ने यूपी के लिए 11 लिस्ट-ए मुकाबले भी खेले हैं और उसमें उन्होंने 29.28 के औसत से 205 रन बनाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

ये भी पढ़ें

CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का हुआ आगाज, सीजन के पहले मैच में इन प्लेइंग 11 के साथ उतरी दोनों टीमें

IPL में वापसी से ठीक एक दिन पहले ऋषभ पंत का बड़ा बयान, कहा- घबराया हुआ हूं, लेकिन...

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल