MI vs CSK : आईपीएल 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया । इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना पाई। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले को 20 रनों से जीत लिया है।
रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके की टीम फिलहाल 6 मैचों में 4 जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई ने 6 मैचों में से 2 मैचों में ही जीत हासिल की है।
लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करें-