1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी, टीम में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री

IPL 2024 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी, टीम में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 25, 2024 04:14 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 04:15 pm IST

Delhi Capitals: आईपीएल 2024 के बीच एक स्टार खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़ गया है। ये खिलाड़ी चोट के चलते पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहा है।

Delhi Capitals- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री Image Source : PTI

IPL 2024 Delhi Capitals: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम को सीजन के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन लीग मे अगले मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक स्टार खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन के लिए टीम के साथ जुड़ गया है। 

दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ा ये खिलाड़ी 

साउथ अफ्रीका के तूफानी तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कैम्प में शामिल हो गए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हाल ही में पीठ की चोट से उबरे हैं जिसके कारण उन्हें साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड कप 2023 टीम में जगह नहीं मिली थी। लेकिन वह अब आईपीएल में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

एनरिक नॉर्खिया के शानदार आंकड़े 

एनरिक नॉर्खिया सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान पीठ में ऐंठन के बाद घायल हो गए थे। एनरिक नॉर्खिया इसी चोट के चलते वर्ल्ड कप 2023 का भी हिस्सा नहीं बन सके थे। हालांकि वह दिल्ली कैपिटल्स के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 40 मैच खेले हैं और 8.33 इकॉनमी रेट से 53 विकेट लिए हैं। वहीं, सीजन उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 10 मैच खेलते हुए 10 विकेट अपने नाम किए थे। 

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

ये भी पढ़ें

WTC Points Table में हुआ बड़ा उलटफेर, सबसे नीचे खिसकी ये धाकड़ टीम

साल 1991-92 के बाद पहली बार होगा ऐसा, IND vs AUS टेस्ट सीरीज के लिए लिया गया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल