1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे अजिंक्य रहाणे, कोहली-धोनी-रोहित से निकल जाएंगे आगे

RCB के खिलाफ मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे अजिंक्य रहाणे, कोहली-धोनी-रोहित से निकल जाएंगे आगे

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 15, 2025 08:27 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 08:27 pm IST

अजिंक्य रहाणे आईपीएल के 18वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे। इससे पहले वो दो आईपीएल टीमों की कप्तानी कर चुके हैं।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे Image Source : PTI

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे IPL 2025 में कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को आगामी सीजन के लिए कप्तान नियुक्त किया है। जब रहाणे को KKR ने कप्तान नियुक्त किया तब फ्रेंचाइजी के इस फैसले से कई लोग हैरान रह गए थे, क्योंकि इसी फ्रेंचाइजी ने 23.75 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को खरीदा था, वहीं रहाणे को उन्होंने एस्क्लेरेटड राउंड में मात्र 1.5 करोड़ में खरीदा था। उसके बाद से ऐसा लग रहा था कि, KKR आईपीएल 2025 के लिए वेंकटेश अय्यर को कप्तान नियुक्त करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

IPL 2025 में इतिहास रचेंगे अजिंक्य रहाणे

IPL 2025 का आगाज कोलकाता बनाम बेंगलुरु मैच से होगा। यह मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। रहाणे आईपीएल 2025 के पहले मैच में उतरते ही इतिहास रच देंगे। वो आईपीएल के आगामी सीजन में पहले भारतीय कप्तान बनेंगे, जिन्होंने इस लीग में तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी की है। इससे पहले रहाणे ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी की थी। उस सीजन RPS के रेगुलर कप्तान स्टीव स्मिथ एक मैच के लिए बाहर थे, वहां रहाणे को कप्तानी मिली थी। रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) और विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) ने अपने आईपीएल करियर के दौरान सिर्फ एक ही टीम की कप्तानी की है। जबकि एमएस धोनी ने दो टीमों की कप्तानी की है। धोनी इस लीग में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।

रहाणे ने 25 IPL मैचों में की है कप्तानी

आईपीएल 2024 रहाणे के लिए उतना अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने पिछले साल CSK के लिए 123.46 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए थे। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए एक धमाकेदार प्रदर्शन किया। 164.56 की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। आईपीएल में रहाणे के पास 25 मैचों का कप्तानी अनुभव है। 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट के लिए एक और 2018-19 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 24 मैच में उन्होंने कप्तानी की है। आईपीएल 2025 की मेगा-ऑक्शन में उन्होंने केकेआर में वापसी की और अब वो इस सीजन अपनी कप्तानी में छाप छोड़ना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

IPL के नंबर 1 कप्तान हैं एमएस धोनी, इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम

गजब! T20I क्रिकेट में बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, सुपर ओवर में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल