1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 Points Table: राजस्थान से हारने के बाद गुजरात को हुआ भारी नुकसान, टॉप-2 में हुई इस टीम की एंट्री

IPL 2025 Points Table: राजस्थान से हारने के बाद गुजरात को हुआ भारी नुकसान, टॉप-2 में हुई इस टीम की एंट्री

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 29, 2025 08:02 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 08:02 am IST

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम को पॉइंट्स टेबल में एक स्थान का फायदा हुआ है। राजस्थान ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 3 में जीत मिली है।

RR vs GT- India TV Hindi
RR vs GT Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के 18वें सीजन का 47वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जहां राजस्थान की टीम ने एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से मैच जीता। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। 210 रन के टारगेट को राजस्थान की टीम ने महज 15.5 ओवर में वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक के बदौलत 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत का फायदा राजस्थान रॉयल्स को पॉइंट्स टेबल में मिला है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम टॉप 2 से बाहर हो गई है।

पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में है ये टीमें

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में थी, लेकिन ये मैच हारने के बाद GT नंबर तीन पर आ गई है। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर इस वक्त आरसीबी की टीम है।बेंगलुरु के खाते में 14 अंक हैं। वहीं 12 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ मुंबई इंडियंस की टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस की टीम 12 अंकों के साथ अब तीसरे नंबर पर आ गई है। चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली के पास भी 12 पॉइंट हैं लेकिन उनका नेट रन रेट मुंबई और गुजरात से खराब है।

जीत से राजस्थान को हुआ फायदा

आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर 11 अंकों के साथ पंजाब किंग्स की टीम है। वहीं ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स 10 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। सातवें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, उनके खाते में 7 अंक हैं। वहीं, गुजरात के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान को स्थान का फायदा हुआ है। RR की टीम अब 6 अंकों के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है। SRH भी 6 अंकों के साथ नौंवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों के साथ सबसे आखिरी स्थान यानी कि 10 वें नंबर पर है।

IPL 2025 Points Table

टीम मैच खेले मैच जीते मैच हारे नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
10 7 3 0 14 +0.521
मुंबई इंडियंस
10 6 4 0 12 +0.889
गुजरात टाइटंस 9 6 3 0 12 +0.748
दिल्ली कैपिटल्स
9 6 3 0 12 +0.482
पंजाब किंग्स 9 5 3 1 11 +0.177
लखनऊ सुपर जायंट्स
10 5 5 0 10 -0.325
कोलकाता नाइट राइडर्स
9 3 5 1 7 +0.212
राजस्थान रॉयल्स
10 3 7 0 6 -0.349
सनराइजर्स हैदराबाद
9 3 6 0 6 -1.103
चेन्नई सुपर किंग्स 9 2 7 0 4 -1.302

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल