1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिखी ये बात, लखनऊ के साथ शुरू करेंगे नई पारी

IPL 2025: ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिखी ये बात, लखनऊ के साथ शुरू करेंगे नई पारी

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 26, 2024 12:25 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 12:25 pm IST

IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया था। इसके अलावा वह ऑक्शन में भी उन्हें नहीं खरीद सके। अब ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया पर दिल्ली की टीम के लिए कुछ लिखा है।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : PTI

IPL 2025 के लिए ऑक्शन का आयोजन जेद्दा में किया गया। इस ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जहां 182 प्लेयर्स सोल्ड हुए। इन सभी खिलाड़ियों में भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सबसे ज्यादा महंगे रहे और उन्होंने आईपीएल में इतिहास रचा। ऋषभ पंत पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन ऑक्शन से पहले दिल्ली ने उन्हें रिटेन नहीं किया और आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीद लिया। आईपीएल के इतिहास में आज तक किसी भी खिलाड़ी को एक सीजन खेलने के लिए इतने पैसे नहीं दिए गए थे। 9 सालों के बाद ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स से अलग हुए हैं। दिल्ली की टीम ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा चाहा, लेकिन वह लखनऊ के बराबर की बोली नहीं लगा सके।

दिल्ली कैपिटल्स को कहा अलविदा

ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए यह काफी मुश्किल रहा। इसी बीच ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद खास अंदाज में अलविदा रहा है। ऋषभ पंत ने अपने पूरे सफर के बारे में भी जिक्र करते हुए एक इमोशनल पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भारतीय विकेटकीपर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अलविदा कहना कभी भी आसान नहीं होता। दिल्ली कैपिटल्स के साथ यह सफर अद्भुत से कम नहीं रहा। मैदान के रोमांच से लेकर उसके बाहर के पलों तक, मैं उस तरह से विकसित हुआ हूं जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं एक टीनएजर के रूप में यहां आया था और पिछले 9 सालों में हम एक साथ बड़े हुए हैं।

ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि जिस चीज ने इस सफर को सार्थक बनाया, वह आप हैं, फैंस.. आपने मुझे गले लगाया, मेरा हौसला बढ़ाया और मेरे जीवन के सबसे कठिन दौर में मेरे साथ खड़े रहे। जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मैं आपके प्यार और समर्थन को अपने दिल में रखता हूं। जब भी मैं मैदान पर उतरूंगा तो आपका मनोरंजन करने के लिए आगे रहूंगा। मेरा परिवार बनने और इसे बनाने के लिए धन्यवाद। यह सफर बहुत खास है।

Rishabh Pant
Image Source : INSTAGRAMऋषभ पंत का पोस्ट

नई पारी के लिए तैयार पंत

ऋषभ पंत अब अपनी नई पारी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ शुरू करेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स को इस सीजन एक कप्तान की तलाश थी। जिसे ऋषभ पंत ने सफल बनाया है। पंत इस सीजन लखनऊ की टीम को लीड करते हुए नजर आएंगे। हालांकि फ्रेंचाइजी की तरफ से इसे लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2025 ऑक्शन के बाद किस टीम के पर्स में कितना पैसा बाकी, खरीदे जा सकते थे इतने और खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बेची थी अपनी जमीन, तीन साल के बाद IPL ऑक्शन में बेटे ने कमा लिए करोड़ों रुपए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल