IPL 2025 के 10वें मुकाबले में विशाखापत्तनम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुआ। इस मैच में पैट कमिंस की टीम SRH ने लेग स्पिनर जीशान अंसारी को डेब्यू का मौका दिया। अंसारी को मेगा ऑक्शन में SRH ने 40 लाख रुपये में खरीदा था और उन्हें सिमरजीत सिंह की जगह इस मैच में खेलने का मौका मिला। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की और सभी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।
दिल्ली के खिलाफ जीशान अंसारी ने लिए 3 विकेट
अपने डेब्यू मैच में जीशान ने कुल तीन विकेट चटकाए, लेकिन उनके लिए सबसे खास विकेट केएल राहुल का रहा। जिस तरह से जीशान ने केएल राहुल को लेग स्पिन पर क्लीन बोल्ड किया, वो देखने लायक था। दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले जीशान को एडम जंपा और राहुल चाहर जैसे अनुभवी स्पिनर के पहले तवज्जो दी गई। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से कप्तान के फैसले को सही साबित करके दिखाया। जीशान अपने इस प्रदर्शन के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है कि आखिर ये खिलाड़ी कौन है।
कौन हैं जीशान अंसारी?
जीशान अंसारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह एक गरीब परिवार से आते हैं। उन्होंने यूपी टी-20 में लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। मेरठ मावेरिक्स के लिए खेलते हुए जीशान अंसारी ने उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2024 में 12 मैचों में 13.25 के औसत और 7.60 के इकॉनमी से 24 विकेट लिए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर 5 विकेट का रहा। उनके अलावा 2024 में इस टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज ने 20 से ज्यादा विकेट नहीं लिए। वहीं आपको बता दें कि, जीशान ने ऋषभ पंत के साथ भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेला है। जीशान अंसारी ने उत्तर प्रदेश के लिए 5 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इस दौरान 17 विकेट चटकाए। 25 वर्षीय अंसारी के शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और पीयूष चावला को अपना आयडल मानते हैं।
जीशान ने डेब्यू मैच में किया कमाल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जीशान अंसारी ने 3 विकेट लेकर एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह आईपीएल में डेब्यू मैच में 3 से ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर बने। हाल ही में मुंबई इंडियंस के विग्नेश पुथुर ने भी CSK के खिलाफ डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर इस लिस्ट में एंट्री की थी। इस लिस्ट में टॉप पर मयंक मार्कंडे का नाम है। उन्होंने 2008 में मुंबई के लिए अपने डेब्यू मैच में चेन्नई के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
आईपीएल डेब्यू पर 3+ विकेट लेने वाले स्पिनर
- 3/23 - मयंक मारकंडे बनाम सीएसके, मुंबई, 2018
- 3/30 - सुयश शर्मा बनाम आरसीबी, कोलकाता, 2023
- 3/32 - विग्नेश पुथुर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2025
- 3/42 - जीशान अंसारी बनाम डीसी, विजाग, 2025
ये भी पढ़ें
दिल्ली के JFM ने बाउंड्री पर पकड़ा हैरान कर देने वाला कैच, वीडियो देख आप भी कहेंगे वाह-वाह!
DC vs SRH: मिचेल स्टार्क की कातिलाना गेंदबाजी, IPL में ऐसा करने वाले बने चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज