1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इरफान पठान ने चुनी LSG की खतरनाक प्लेइंग इलेवन, ऋषभ पंत की बैटिंग पॉजिशन भी बताई

इरफान पठान ने चुनी LSG की खतरनाक प्लेइंग इलेवन, ऋषभ पंत की बैटिंग पॉजिशन भी बताई

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 26, 2026 09:43 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 09:43 pm IST

IPL 2026 से पहले इरफान पठान ने लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI चुनी है। साथ ही उन्होंने एडन मारक्रम और मिचेल मार्श की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखने की बात कही।

Rishabh Pant - India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : PTI

LSG Playing 11: IPL 2026 के आगाज से पहले टीम कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की अपनी प्लेइंग XI चुनी है। इस प्लेइंग इलेवन में इरफान ने ऋषभ पंत की बैटिंग पोजिशन को लेकर भी स्थिति साफ की है। पठान ने पंत को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इस पोजिशन पर पंत को पिच समझने का समय मिलेगा और जरूरत पड़ने पर वह पारी को संभाल भी सकते हैं।

ओपनिंग जोड़ी में नहीं चाहते बदलाव

इरफान पठान ने साफ कहा कि एडेन मारक्रम और मिचेल मार्श की ओपनिंग जोड़ी को बरकरार रखना चाहिए। दोनों बल्लेबाजों ने पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। पठान ने सुझाव दिया कि लखनऊ को अपने घरेलू मैदान पर ऐसी पिच तैयार करनी चाहिए, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिले, ताकि विदेशी ओपनर्स को बल्लेबाजी में आसानी हो। पठान ने निकोलस पूरन को चौथे नंबर पर रखा है, लेकिन उनकी हालिया फॉर्म को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि पूरन का प्रदर्शन पिछले साल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, हालांकि उन्हें लखनऊ के लिए खेलना पसंद है। पठान ने मिडिल और लोअर ऑर्डर में भारतीय खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। इसमें आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह और शाहबाज अहमद को जगह दी गई है। साथ ही जरूरत पड़ने पर एम सिद्धार्थ को भी विकल्प के तौर पर शामिल करने की बात कही गई है।

गेंदबाजी में अनुभव और युवा जोश का मेल

बॉलिंग अटैक में पठान ने अनुभवी मोहम्मद शमी और आवेश खान को तेज गेंदबाज के रूप में चुना है, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दिग्वेश राठी को सौंपी है। इसके अलावा शाहबाज अहमद और बदोनी भी गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर पठान ने मयंक यादव, एनरिक नॉर्खिया, मोहसिन खान, नमन तिवारी और प्रिंस यादव को विकल्प के रूप में चुना है।

इरफान पठान द्वारा चुनी गई LSG की प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद / एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश राठी।

इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक यादव / एनरिक नॉर्खिया / मोहसिन खान / नमन तिवारी / प्रिंस यादव।

यह भी पढ़ें:

साल 2002 के बाद पहली बार भारत का दौरा करेगी टीम, खेले जाएंगे 3 मुकाबले

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल