1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साल 2002 के बाद पहली बार भारत का दौरा करेगी टीम, खेले जाएंगे 3 मुकाबले

साल 2002 के बाद पहली बार भारत का दौरा करेगी टीम, खेले जाएंगे 3 मुकाबले

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 26, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 04:16 pm IST

भारतीय सरजमीं पर 25 साल बाद अद्भुत सीरीज खेली जाएगी। एक टीम 2002 के बाद भारत में द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी।

IND vs ZIM- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

Team India’s international home season 2026-27: भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। BCCI ने 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम अपने घरेलू सीजन के दौरान 4 देशों के साथ 22 मैच खेलेगी। ये सभी मुकाबले 17 वेन्यू पर खेले जाएंगे। भारतीय टीम का होम सीजन इंग्लैंड दौरे के बाद शुरू होगा। टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 19 जुलाई 2026 को समाप्त होगा। इसके बाद टीम इंडिया अपने घर में 27 सितंबर से वेस्टइंडीज की टीम की मेजबानी करेगी। वेस्टइंडीज की टीम भारत की धरती पर 3 मैचों की ODI सीरीज और 5 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी।

वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम अपने घर में श्रीलंकाई टीम से टक्कर लेगी। भारत और श्रीलंका के बीच 3-3 मैचों की ODI और T20I सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका के भारत दौरे का आगाज ODI सीरीज से 13 दिसंबर को होगा और 27 दिसंबर को T20I मुकाबले के साथ समापन होगा। इसके बाद भारत में खेली जाएगी ऐतिहासिक सीरीज।

25 साल बाद द्विपक्षीय सीरीज खेलने भारत आएगी टीम

दरअसल, भारतीय टीम साल 2027 का आगाज जिम्बाब्वे के खिलाफ करेगी। जनवरी में दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिम्बाब्वे की टीम 24 साल बाद द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम साल 2002 में आखिरी बार भारत दौरे पर आई थी। फरवरी-मार्च 2002 में दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर 5 मैचों की ODI सीरीज खेली थी। भारत ने टेस्ट सीरीज में जिम्बाब्वे का 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद रोमांचक अंदाज में 3-2 से ODI सीरीज अपने नाम की थी। इस सीरीज के लगभग 27 साल बाद अब जाकर जिम्बाब्वे की टीम द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए 2027 में भारत की सरजमीं पर कदम रखेगी।

टीम इंडिया का इंटरनेशनल होम सीजन 2026-27

  • वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन ODI: तिरुवनंतपुरम (27 सितंबर), गुवाहाटी (30 सितंबर), न्यू चंडीगढ़ (3 अक्टूबर)।
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 T20I: लखनऊ (6 अक्टूबर), रांची (9 अक्टूबर), इंदौर (11 अक्टूबर), हैदराबाद (14 अक्टूबर), बेंगलुरु (17 अक्टूबर)
  • श्रीलंका के खिलाफ तीन ODI: दिल्ली (13 दिसंबर), बेंगलुरु (16 दिसंबर), अहमदाबाद (19 दिसंबर)
  • श्रीलंका के खिलाफ तीन T20I: राजकोट (22 दिसंबर), कटक (24 दिसंबर), पुणे (27 दिसंबर)
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन ODI: कोलकाता (3 जनवरी 2027), हैदराबाद (6 जनवरी 2027), मुंबई (9 जनवरी 2027)
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट: नागपुर (21-25 जनवरी 2027), चेन्नई (29 जनवरी-2 फरवरी), गुवाहाटी (11-15 फरवरी), रांची (19-23 फरवरी), अहमदाबाद (3-7 मार्च)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल