1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमेरिकी बिजनेसमैन ने राजस्थान रॉयल्स को 15 हजार करोड़ में खरीदा

अमेरिकी बिजनेसमैन ने राजस्थान रॉयल्स को 15 हजार करोड़ में खरीदा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 24, 2026 04:45 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 04:50 pm IST

IPL 2026 से पहले बड़ी खबर आई है। राजस्थान रॉयल्स को अमेरिकी बिजनेसमैन ने 15 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीद लिया है।

Rajasthan Royals- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स Image Source : AP

Rajasthan Royals: IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील सामने आई है, जहां राजस्थान रॉयल्स को एक अमेरिकी बिजनेसमैन ने रिकॉर्ड कीमत में खरीद लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सौदा करीब 15000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में हुआ है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। दरअसल, अमेरिका में बसे एंटरप्रेन्योर काल सोमानी ने एक बड़े निवेशक समूह (कंसोर्टियम) के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को लगभग 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15300 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि इस कंसोर्टियम को वॉलमार्ट फैमिली और हैम्प फैमिली का भी सपोर्ट है।

IPL की सबसे बड़ी डील

यह डील IPL इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील मानी जा रही है। इससे पहले टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में 67% हिस्सेदारी करीब 5025 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 7500 करोड़ रुपये आंकी गई थी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की यह डील उससे दोगुनी से भी ज्यादा साबित हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह सौदा IPL 2026 सीजन के बाद लागू होगा। फिलहाल टीम की कमान ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन मनोज बदाले के पास है, जिनकी कंपनी इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास करीब 65% हिस्सेदारी है। इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और लैकलन मर्डोक जैसे बड़े निवेशक भी इसमें शामिल हैं।

IPL की पहली चैंपियन रही राजस्थान रॉयल्स ने 2022 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था। मौजूदा समय में टीम की कप्तानी रियान पराग के हाथों में है, जबकि कोचिंग की जिम्मेदारी पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा निभा रहे हैं।

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमानी अमेरिका के एरिजोना स्थित स्कॉट्सडेल के रहने वाले एक सफल बिजनेसमैन हैं, जिन्हें टेक्नोलॉजी, डेटा प्राइवेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स टेक सेक्टर में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। स्पोर्ट्स में भी उनकी गहरी दिलचस्पी रही है। वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर हैं और TMRW Sports व TGL Golf League जैसे प्रोजेक्ट्स में इंवेस्टर रह चुके हैं। खास बात यह है कि सोमानी पहले से ही 2021 से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए थे और अब उन्होंने पूरी हिस्सेदारी लेकर टीम की कमान संभालने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस डील से साफ है कि IPL की ब्रांड वैल्यू लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है और आने वाले समय में इसमें और बड़े ग्लोबल निवेश देखने को मिल सकते हैं।

​यह भी पढ़ें:

'रियान पराग को राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा है'- RR के कप्तान बनाए जाने पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेड‍ियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, RCB ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल