1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: Orange Cap की रेस में कौन है सबसे आगे, सिर्फ एक ने छुआ है 200 का आंकड़ा

IPL 2026: Orange Cap की रेस में कौन है सबसे आगे, सिर्फ एक ने छुआ है 200 का आंकड़ा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 11, 2026 11:37 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 11:38 pm IST

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज के नाम है। टॉप-5 में रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कोई नहीं है।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : AP

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में 11 अप्रैल के दिन दो मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब किंग्स के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से मात दी। आज के दिन के दोनों मुकाबले हाई स्कोरिंग थे, ऐसे में ऑरेंज कैप की रेस में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर वैभव सूर्यवंशी का नाम है। वैभव एकमात्र ऐसे बल्लेबाजों जिन्होंने इस सीजन 200 रन का आंकड़ा छुआ है।

ऑरेंज कैप में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर वैभव सूर्यवंशी का नाम है। वैभव ने अब तक चार मैचों में 50 की औसत से 200 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन का नाम है। क्लासेन ने अब तक 4 मैच में 184 रन बनाए हैं। उनका औसत 46 का रहा है। वहीं तीसरे नंबर पर यशस्वी जायसवाल का नाम है। उन्होंने अब तक चार मैचों में 91.50 के औसत से 183 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल हैं, उन्होंने अब तक चार मैच में 58.66 के औसत से 176 रन बनाए हैं। पांचवें नंबर पर दिल्ली के समीर रिजवी का नाम है। उनके बल्ले से चार मैचों में 166 रन आए हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स): 200 रन
  • हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद): 184 रन
  • यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स): 183 रन
  • ध्रुव जुरेल (राजस्थान रॉयल्स): 176 रन
  • समीर रिजवी (दिल्ली कैपिटल्स: 166 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

आईपीएल 2026 में 17वें मैच को लेकर बात करें तो वहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने इस टारगेट को 18.5 ओवर में हासिल कर लिया। वहीं इस सीजन के 18वें मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतकीय पारी के बदौलत 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 23 रन से मैच हार गई। इसके साथ ही चेन्नई ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें

संजू सैमसन बन गए कोहली-रोहित के क्लब का हिस्सा, ये कारनामा करने वाले बने टी20 क्रिकेट में सिर्फ चौथे भारतीय

कौन है संजू सैमसन का लकी चार्म? शतक ठोकने के बाद बल्लेबाज ने किया खुलासा, कहा- हर मैच में आया करो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल